फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even after 24 hours the youth could not be found from the canal

Agra News: 24 घंटे बाद भी नहर से खाेजा नहीं हो सका युवक

Thu, 28 Aug 2025 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 28 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Even after 24 hours the youth could not be found from the canal
फोटो05हजारा नहर में डूबे युवक की तलाश करते पीएसी के जवान व गोताखोर । स्रोत-पुलिस
कासगंज। पत्नी से कहासुनी के बाद हजारा नहर में छलांग लगाने वाले युवक का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी हैं। युवक के नहर से बरामद नहीं होने से परिजन परेशान हैं। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा माफी निवासी प्रमोद उर्फ भूरे (25) पुत्र उत्तम सिंह मंगलवार शाम करीब 5 बजे पत्नी ममता को दवा दिलवाने के बाद बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। किसी बात से परेशान होकर उसने बिलराम हजारा नहर में छलांग लगा दी। नहर में डूबने के बाद वह लापता हो गया। पुलिस नहर में डूबे युवक को बरामद करने के प्रयास कर रही है। पीएसी व गोताखोर युवक को ढूंढने के प्रयास कर रही है। उसके छोटे भाई बबलू ने बताया कि 24 घंटे बीतने के बाद भी भाई की नहर से बरामदगी नहीं हो पाई है। प्रमोद के नहर से बरामद न होने से परिजन परेशान हैं। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि नहर में डूबे युवक को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीएसी व गोताखोर युवक को बरामद करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed