{"_id":"62dfb55bb31a1a5b0f1ae28c","slug":"eve-teasing-case-molesting-women-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: स्कूटी सवार किशोरों ने युवतियों से की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल पर पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: स्कूटी सवार किशोरों ने युवतियों से की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 26 Jul 2022 03:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Jul 2022 03:05 PM IST
सार
मथुरा में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें स्कूटी पर सवार मनचले राह चलती युवतियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने की शर्मनाक हरकत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के चिंताहरण महादेव मंदिर में दर्शन करने जा रही महिला और युवतियों से स्कूटी सवार तीन किशोरों ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकरत की। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों किशोरों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद के शपथ लेने के बाद मनचलों पर लगाम लगाने के लिए एंटी रोमियो टीम को एक्टिव किया था। इसके कुछ दिन बाद तक तो एंटी रोमियो टीम सजग नजर आई लेकिन लगता है कि अब टीम का खौफ मनचलों पर खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रमणरेती मार्ग पर हुई थी घटना
सोमवार को रमणरेती मार्ग पर महिला और युवतियों से अश्लीलता करने का वीडियो वायरल हुआ तो महावन पुलिस हरकत में आई। 51 सेकेंड का यह वीडियो पीछे चल रहे दोनों युवकों ने बनाया। हालांकि इस मामले में महिला और युवतियों ने कोई शिकायत नहीं की।
Trending Videos
थाना महावन के एसआई सुभाष चंद यादव ने तीनों किशोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया। तीनों किशोरों को पकड़ लिया गया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि तीनों किशोर थाना हाईवे के बिरजापुर की तरफ से आए थे। तीनों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।