फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eve teasing case against police constable son in agra

छात्रा को छेड़ता रहा सिपाही का लड़का, पुलिस कराती रही समझौता

Sat, 23 Dec 2017 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 23 Dec 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
eve teasing case against police constable son in agra
UP Police
फिरोजाबाद पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही के बेटे ने आगरा में बीए की छात्रा का जीना मुश्किल कर दिया। आरोप है कि आते-जाते छेड़छाड़ करता। इससे वह दहशत में आ गई। 
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने एसपी सिटी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मामला थाना न्यू आगरा क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी अभिषेक उर्फ भोला पुत्र विनोद है। आरोप है कि वह चार महीने से क्षेत्र में रहने वाली युवती का परेशान कर रहा था। युवती बीए कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब भी वह कालेज जाती उसे रोक लेता। चार दिन पहले भी छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी छात्रा ने पिता को दी। पिता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। गुरुवार को एसपी सिटी से शिकायत की। 

इसके बाद थाना न्यू आगरा में छेड़छाड़ और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के पिता फिरोजाबाद पुलिस लाइन में तैनात हैं। 

पुलिस ने करा दिया था समझौता

छात्रा के पिता का आरोप है कि चार महीने पहले शिकायत करने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया। इसके बाद समझौता करा दिया था। युवक को भी हिदायत दी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed