फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etawah youth arrested with fake documents during Agniveer recruitment Mela in Agra

Sena Bharti 2022: फर्जी दस्तावेज के साथ इटावा का युवक गिरफ्तार, अग्निवीर भर्ती में आया था आगरा

Mon, 26 Sep 2022 01:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Sep 2022 01:30 PM IST
सार

युवक की उम्र अधिक होने की वजह से भर्ती में शामिल नहीं हो पाया था। इस पर उसने फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।  

विज्ञापन
Etawah youth arrested with fake documents during Agniveer recruitment Mela in Agra
आरोपी संजय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही अग्निवीर भर्ती में इटावा का संजय भानु बनकर आया था। इसके लिए आधार कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र तक फर्जी बनवाए थे। दोस्त की अंकतालिका भी थी। मगर, आर्मी इंटेलीजेंस की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले दुकानदार और आरोपी के दोस्त की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


सीओ हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि इटावा के थाना पछायं स्थित सिकंदरपुर निवासी संजय 24 फरवरी को अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आया था। उसे आर्मी इंटेलीजेंस की सूचना पर रात मेें हाईवे स्थित विमल ढाबा के पास से पकड़ लिया गया। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। उसके पास एक बैग में दस्तावेज मिले। इसमें एक आधार कार्ड था, जिस पर संजय की फोटो लगी थी, जबकि नाम भानु लिखा था। इसके साथ ही चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और हाईस्कूल की अंक तालिका थी। यह सब भानु के नाम पर थे।
विज्ञापन

पूछताछ में संजय ने बताया कि उसकी उम्र अधिक हो गई है। अब भर्ती में शामिल नहीं हो सकता है, जबकि उसका सपना था कि सेना में भर्ती होगा। मगर, उम्र निकलने की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहा था। उसकी दौड़ अच्छी है। इसलिए भर्ती होने की पूरी उम्मीद थी। भानु उसका दोस्त है। इसलिए उसके दस्तावेज लेकर आया था। एक फोटोस्टेट की दुकानदार से आधार कार्ड, निवास और चरित्र प्रमाण पत्र बनवा लिया। मगर, पुलिस ने पकड़क लिया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नामजदगी: फोटोस्टेट दुकानदार और दोस्त भी नामजद, होगी गिरफ्तारी

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार साही ने बताया कि मुकदमा रुनकता चौकी प्रभारी की ओर से लिखाया गया है। इसमें आरोपी संजय के साथ ही उसके दोस्त भानु और फोटोस्टेट दुकानदार को भी नामजद किया है। दोस्त ने इस तरह से प्रमाण पत्र क्यों दिए? यह पता किया जा रहा है। उसकी संलिप्तता है। उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं फोटोस्टेट दुकानदार ने चरित्र प्रमाण पत्र के साथ निवास प्रमाण पत्र दिया। चरित्र प्रमाण पत्र एसपी की ओर से बनाया जाता है। यह प्रमाण पत्र दिया गया, जबकि निवास प्रमाण पत्र प्रधान की मुहर लगा होता है। यह सब फोटोस्टेट दुकानदार से मिलने की बात आरोपी संजय ने कही है। उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

शक: एक बार कर ली दौड़, रैकेट का हिस्सा तो नहीं, जांच जारी

आनंद इंजीनियरिंग कालेज में चल रही अग्निवीर भर्ती में 23 सितंबर को जालौन और इटावा के युवाओं को बुलाया गया था, जबकि 24 सितंबर को इटावा और फिरोजाबाद के युवा आए थे। पुलिस की जांच में पता चला है कि संजय 23 सितंबर की भर्ती में शामिल हुआ था। उसने दौड़ पूरी कर ली थी। मगर, दस्तावेज में कमी निकलने पर उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि इसके दौड़ में शामिल होने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। अब दोबारा फिर से भर्ती में शामिल होने आ गया। पुलिस को आशंका यह भी है कि संजय झूठ बोल रहा हो। वह दूसरे के स्थान पर भर्ती में रुपये लेकर शामिल होने आ सकता है। वह किसी रैकेट का भी हिस्सा हो सकता है। इसलिए पुलिस की एक टीम अलग से जांच में लगी है। अगर, रैकेट निकलता है तो अन्य और की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed