{"_id":"61ba2df981826851c6509c29","slug":"etah-resident-tempo-driver-died-under-suspicious-circumstances-mainpuri-news-agr5179085196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा निवासी टेंपो चालक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा निवासी टेंपो चालक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
विज्ञापन
कुरावली में टेम्पो चालक की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : MAINPURI
कुरावली (मैनपुरी)। जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात टेंपो में सीएनजी डलवाने आए एटा के रहने वाले टेंपो चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बुधवार की सुबह शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस इसे एक हादसा बता रही है। एएसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
जनपद एटा के थाना सकीट क्षेत्र के गांव कुबरी चिलमापुर निवासी 24 वर्षीय शीलेंद्र उर्फ शीलू नोएडा में टेंपो चलाता था। मंगलवार को वह पिता दुष्यंत सिंह के साथ मोहम्मदाबाद रिश्तेदारी में गया था। यहां से पिता किसी अन्य रिश्तेदारी में चले गए थे। इसके बाद वह टेंपो लेकर घर के लिए रवाना हो गया था। रात को उसने जीटी रोड पर एक पेट्रोल पंप से सीएनजी भी भरवाई थी। बुधवार की सुबह शीलेंद्र का लहूलुहान शव जेपीएचपी पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। उसके सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट लगी थी।
वहीं पास ही उसका टेंपो खड़ा हुआ था। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन कर जानकारी दी। कुछ देर बाद परिजन भी वहां आ गए। परिजन हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं एएसपी मधुवन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनका कहना है कि मौके पर की गई पड़ताल में यह एक हादसा प्रतीत हो रहा है। टेंपो पलटने से हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि पुलिस की ओर से इसे एक हादसा बताया जा रहा है। लेकिन अगर घटनास्थल की बात करें तो वहां टेंपो पलटने जैसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। शव के पास ही टेंपो खड़ा हुआ था। टेंपो के अगले हिस्सा भी क्षतिग्रस्त नहीं था, मृतक के शरीर से आधा पेंट उतरा हुआ था। वहीं जिस जगह पर हादसा हुआ है, वह जगह इतनी रेतीली है की सिर के बल गिरने पर भी इतनी गहरी चोट नहीं लग सकती।
घटनास्थल का बारीकी के साथ निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टयता यह एक हादसा प्रतीत हो रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मधुवन कुमार, एएसपी