फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah Police big action on liquor mafia Ghaziabad flat also sealed

एटा: शराब माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गाजियाबाद का फ्लैट भी किया गया सील

Mon, 25 Apr 2022 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 12:21 PM IST
सार

शराब माफिया और कोतवाली देहात के चर्चित शराब कांड में सह अभियुक्त व गैंगलीडर बंटू यादव के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब ढाई करोड़ रुपये की सभी चल-अचल संपत्तियां कुर्क करने के बाद अब  उसका गाजियाबाद का फ्लैट भी सील किया गया है।

विज्ञापन
Etah Police big action on liquor mafia Ghaziabad flat also sealed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में चर्चित शराब कांड में सह अभियुक्त व गैंगलीडर बंटू यादव पर पुलिस शिकंजा कसती जा रही है। पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दरिगपुर निवासी शराब माफिया पर एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित उसके फ्लैट को सील किया गया है। इससे पहले प्रशासन एटा में उसकी करीब ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर चुका है।
विज्ञापन


पिलुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रदीप कुमार उर्फ बंटू यादव ने शराब के अवैध कारोबार में अकूत दौलत कमाई। अन्य अपराधिक वारदातों को भी अंजाम दिया। उसके ऊपर विभिन्न थानों में 27 मुकदमे दर्ज हैं। वह पुलिस रिकॉर्ड में गैंग लीडर है। कोतवाली देहात से गायब हुई शराब के मामले में भी बंटू का नाम आया था। जिस पर बंटू समेत पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई थी। साजिशकर्ता के रूप में उसको जेल भेजा गया था। इसके बाद प्रशासन द्वारा उसकी संपत्तियों की पड़ताल कराई गई तो अधिकारी हैरत में रह गए।
विज्ञापन


16 अप्रैल 2021 को करीब ढाई करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को प्रशासन ने कुर्क कर लिया था। गाजियाबाद में शनिवार को पिलुआ थाने के एसएसआई देवेंद्र कुमार टीम के साथ बंटू का फ्लैट सील करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई के दौरान कोतवाली इंदिरापुरम की पुलिस सहित एसडीएम और तहसीलदार के साथ मिलकर उन्होंने फ्लैट को सील किया। फ्लैट की अनुमानित कीमत 50 लाख बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शराब माफिया का गाजियाबाद स्थित फ्लैट पुलिस प्रशासन द्वारा सील किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed