फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah Police admits mistake in student murder case SI and two constables suspended

एटा: छात्र हत्याकांड मामले में पुलिस ने मानी गलती, एक एसआई और दो सिपाही निलंबित

Wed, 16 Mar 2022 11:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 11:29 AM IST
सार

जलेसर में स्नातक के छात्र की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की ओर से बड़ी लापरवाही की गई। यदि छोटे से विवाद को पुलिस गंभीरता से लेती, तो मामला इतना आगे नहीं बढ़ता। पुलिस अधिकारियों ने लापरवाही के आरोप में एक एसआई और दो सिपाही निलंबित किये हैं।

विज्ञापन
Etah Police admits mistake in student murder case SI and two constables suspended
छात्र की मौत के बाद हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला चांद में 15 मार्च की सुबह स्नातक के छात्र की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में एक एसआई और दो सिपाही निलंबित किए गए हैं। छात्र की मौत के बाद परिजन ने जमकर हंगामा किया था। मौके से छात्र के शव को नहीं उठाने दिया जा रहा था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों को ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन

एकतरफा कार्रवाई ने बढ़ा दिए आरोपियों के हौसले

नगला चांद में सोमवार को प्रदीप का आरोपियों से झगड़ा हुआ था। दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचे। प्रदीप पर तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, लेकिन दूसरे पक्ष पर कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि प्रदीप के परिजन को थाने से फटकार कर भगा दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ही पक्षों पर पुलिस ने समय से सख्त कार्रवाई कर दी होती तो शायद यह हत्या नहीं होती।

विज्ञापन

ये बोले परिजन

मंगलवार को हत्याकांड के बाद मृतक प्रदीप के चाचा लाखन सिंह ने बताया कि सोमवार को पूर्व प्रधान देवेंद्र पक्ष से प्रदीप का झगड़ा हुआ था। इसके बाद परिजन तहरीर लेकर कोतवाली गए, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए कोतवाली से भगा दिया गया। अगर सोमवार को रिपोर्ट दर्ज हो जाती तो मंगलवार को यह हत्याकांड नहीं होता। सोमवार सुबह भी आरोपियों ने उसके परिवार से झगड़ा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुआ भंडारा 

एक सप्ताह पहले चंदे से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ था। मंगलवार को भंडारा होना था। इस दौरान सोमवार शाम से ही भंडारे की तैयारियां चल रही थीं। प्रदीप व उसके परिजन भी उसकी तैयारी में लगे थे। मंगलवार को वहां सन्नाटा पसरा रहा। 

छात्र हत्याकांड में एक एसआई और दो सिपाही निलंबित

इस मामले में शुरूआती तौर पर गलती मानते हुए थाने के  एसआई ओंकार सिंह और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं मृतक के परिजन ने मंगलवार रात के समय पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस हत्याकांड के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed