{"_id":"5e69bc7b8ebc3eeb513f59db","slug":"etah-man-dies-in-a-road-accident-during-morning-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: हादसे में व्यापारी की मौत, गुस्साए लोगों ने शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: हादसे में व्यापारी की मौत, गुस्साए लोगों ने शव रखकर लगाया जाम
Fri, 13 Mar 2020 10:28 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज रोड स्थित मंदाकिनी कॉलोनी के सामने बृहस्पतिवार की सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से एक व्यापारी की मौत हो गई। वह साइकिल से दूध लेने जा रहे थे। वहीं, गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया और जाम खुलवा कर यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
कोतवाली नगर के मोहल्ला शांती नगर वशिष्ठ धाम के निकट रहने वाले व्यापारी संजीव कुमार (40) पुत्र हरवीर सिंह बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे साइकिल से दूध लेने के लिए निकले थे। जब वह कासगंज रोड स्थित मंदाकिनी कॉलोनी के पास पहुंचे तभी एक रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के साथ मोहल्ले के ही निवासी चचेरा भाई साथ में थे। उन्होंने परिजनों को हादसे की खबर दी। इसके बाद परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान गुस्साए लोगों ने शव को जिला अस्पताल के सामने नेशनल हाईवे रखकर जाम लगा दिया। संजीव के पिता हरवीर सिंह गांधी स्मारक इंटर कॉलेज से रिटायर्ड शिक्षक हैं। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, आरएसएस के प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह सहित तमाम लोगों ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन