फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah dead body advocate of High court found in house

हाईकोर्ट के अधिवक्ता की कमरे में मिली डेडबॉडी, मौत के कारण पर सस्पेंस

Wed, 27 Jun 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Updated Wed, 27 Jun 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
etah dead body advocate of High court found in house
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट में वकालत करने वाले अधिवक्ता का शव घर के ही कमरे में बरामद हुअ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।      
विज्ञापन


यूपी के एटा जिले के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भगीपुर नई चुंगी निवासी अशोक पाल (48) पुत्र रक्षपाल हाईकोर्ट में वकील थे।जून माह में कोर्ट की छुट्टी के कारण वह अपने घर आए थे। 
विज्ञापन


उनकी पत्नी ममता बच्चों के साथ दिल्ली स्थित अपने मायके गई थी। अधिवक्ता के भाई रामेंद्र ने बताया कि रविवार शाम वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार शाम तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। 

etah dead body advocate of High court found in house
मृतक अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
इस पर परिजनों कमरे में झांककर देखा तो अशोक पाल का शव पड़ा था। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।      
      
घर में मृत मिले अधिवक्ता की मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। हालांकि पोस्टमार्टम में वकील की मौत के कारण की जानकारी नहीं हो सकी। 

पुलिस ने मौत का कारण पता करने के लिए विसरा सुरक्षित कराया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद अधिवक्ता की मौत के कारण का पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed