फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah Administration trapped on the encouragement of girl students of minority community 

Etah: अल्पसंख्यक समुदाय की छात्राओं के प्रोत्साहन पर फंसा प्रशासन, एसडीएम मानवाधिकार आयोग में तलब

Thu, 23 Jun 2022 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 12:26 PM IST
सार

एसडीएम जलेसर अलंकार अग्निहोत्री ने 22 जून को आदेश जारी किया था। इसमें बताया कि तहसील क्षेत्र की अल्पसंख्यक समुदाय की जिन बालिकाओं ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं, उनमें से 11 बालिकाओं को 2100 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Etah Administration trapped on the encouragement of girl students of minority community 
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा की जलेसर तहसील प्रशासन द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित किए जाने की घोषणा पर जिला प्रशासन फंस गया है। मानवाधिकार आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है।  एसडीएम जलेसर को मानवाधिकार आयोग में तलब किया गया है।

विज्ञापन


उप्र मानवाधिकार आयोग लखनऊ के अध्यक्ष बाल कृष्ण नारायण ने डीएम को आदेश जारी करते हुए कहा है कि अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों को प्रोत्साहन राशि देना प्रशंसनीय है, लेकिन हिंदू व अन्य समुदाय की मेधावी बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि न देना भेदभाव पूर्ण है। इस प्रकार का मामला प्रथम दृष्टया मानवाधिकार हनन का प्रतीत होता है, जो अति आवश्यक एवं गंभीर है। 

विज्ञापन

जांच के दिए आदेश 

उप्र मानवाधिकार आयोग लखनऊ के अध्यक्ष बाल कृष्ण नारायण ने  जिलाधिकारी एटा अंकित कुमार अग्रवाल को आदेश दिया है कि प्रकरण में जांच कराकर अपनी आख्या के साथ एसडीएम जलेसर को 6 जुलाई को आयोग में भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

एसडीएम जलेसर अलंकार अग्निहोत्री ने इस संबंध में 22 जून को आदेश जारी किया था। इसमें बताया कि तहसील क्षेत्र की अल्पसंख्यक समुदाय की जिन बालिकाओं ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं, उनमें से 11 बालिकाओं को 2100 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। यह निर्णय बड़े मियां दरगाह शनिजात के लिए नियुक्त प्रशासनिक समिति द्वारा लिया गया है। 26 जून तक छात्राएं अपने अंकपत्र तहसील कार्यालय में उपलब्ध करा सकती हैं। प्राप्त आवेदनों में से मैरिट के आधार पर 11 बालिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed