फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah a child died after food poisoning

यूपी: फूड प्वाइजनिंग से महिला के बाद अब बच्चे की मौत, 25 बीमार

Sat, 23 Jun 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगंज (एटा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगंज (एटा) Updated Sat, 23 Jun 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
etah a child died after food poisoning
मृतक बच्चा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के एटा जिले में थाना नयागांव क्षेत्र के गांव बिथरा में फूड प्वाइजनिंग से महिला के बाद अब एक और बच्चे की मौत हो गई है।उसका उपचार फर्रुखाबाद में चल रहा था। 
विज्ञापन


बताया गया कि गांव में 18 जून को श्रीमद् भागवत कथा के समापन के दौरान हुए भंडारे में लड्डू बनवाए गए थे। शुक्रवार को ग्रामीण धूमधाम से कलश विसर्जन करने के लिए कंपिल स्थित गंगा घाट पर गए थे। 
विज्ञापन


जहां से लौटते समय बच्चों और ग्रामीणों ने भूख लगने पर भागवत के भंडारे में बने लड्डू खाए थे। बासी लड्डू खाने के बाद बच्चों को पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वृद्धा सुरजा देवी 70 पत्नी कल्याण सिंह की मौत हो गई थी। धीरे धीरे विसर्जन को गए गांव के करीब बच्चों समेत 25 लोगों की तबीयत बिगडने लगी। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। 

जहां से डाक्टरों ने उपचार के बाद फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शनिवार को गांव के ही आठ वर्षीय कन्हैया पुत्र बंटू सिंह की मौत हो गई है।

जबकि फूड प्वाइजनिंग की वजह से करीब 25 लोब बीमार बताए जा रहे हैं। इन सभी का डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed