फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Erosion continues from Ganga in Barauna village of Kasganj

Kasganj: गांव बरौना पर खतरा बरकरार, फिर कटान करने लगी गंगा की धारा, नदी में समाया कुआं

Sun, 28 Aug 2022 05:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Aug 2022 05:07 PM IST
सार

कासगंज के बाढ़ प्रभावित गांव बरौना में फिर कटान शुरू हो गया है। गांव का कुआं गंगा की धारा के बीच समा गया है। गांव का एक मकान भी जद में आ चुका है। 

विज्ञापन
Erosion continues from Ganga in Barauna village of Kasganj
बरौना गांव में लगातार हो रहा कटान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले के गांव बरौना में रविवार को फिर से काली मंदिर के पास गंगा की तीव्र धारा ने करीब 500 मीटर क्षेत्र में कटान कर कर्व बना लिया, जिससे ग्रामीण फिर से चिंतित हो गए। सिंचाई विभाग भी परेशान है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद कटान की पहले से ही आशंका थी। तीन दिनों तक कटान नहीं हुआ। सिंचाई विभाग द्वारा लगाए गए बैम्बूक्रेट के पास शनिवार को गंगा की धारा का दबाव बना हुआ था। 

विज्ञापन


अब गंगा की धारा ने काली मंदिर के पास करीब 500 मीटर की लंबाई में अर्धगोलाकार कर्व बनाकर कटान शुरू दिया। रविवार को लगातार कटान होता रहा, लेकिन कटान की गति धीमी थी। ग्रामीणों के मुताबिक कटान की गति कभी भी तेज हो सकती है। उनका कहना है कि जहां-जहां सिंचाई विभाग कटानरोधी कार्य कराता है, वहां छोड़कर दूसरे क्षेत्र में गंगा की धारा कटान करने लगती है, जिससे मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। 

विज्ञापन

गंगा की धारा के बीच आ गया गांव का कुआं

पूरे दिन गांव के लोग काली मंदिर के समीप चल रहे कटान के इलाके पर नजर बनाए रहे। गांव का कुआं भी कटकर गंगा की धारा के बीच में आ गया है। कुआं के चारों ओर की जमीन गंगा में समा चुकी है। ग्रामीण भूरे के मकान की एक ओर की जमीन पूरी तरह से गंगा में समा चुकी है। काली मंदिर तक कभी भी गंगा की धारा पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग द्वारा लगातार कटानरोधी कार्य किए जा रहे हैं। रविवार को भी कटानरोधी कार्यों का सिलसिला जारी रहा। बरौना के ग्रामीण अशोक शाक्य ने बताया कि गोलाई में गंगा काली मंदिर और भूरे के मकान के बीच में कटान कर रही है। कटान का खतरा लगातार बना हुआ है, जिससे चिंताएं बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि पूरे गांव के लोग इस आपदा को लेकर परेशान हैं।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि बरौना के पश्चिमी क्षेत्र में कटान हो रहा है। कटानरोधी कार्य निरंतर जारी हैं। गंगा की धारा ने स्थान परिवर्तित किया है, जिससे यह कटान हुआ है। गंगा का पानी कम होने से जल्द इस आपदा से राहत मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed