{"_id":"613a6c078ebc3efd847b45d2","slug":"epidemic-control-room-at-all-health-centers-including-cmo-office-agra-city-news-agr5069971137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एपीडैमिक कंट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एपीडैमिक कंट्रोल
विज्ञापन
आगरा। आसपास के जिलों में डेंगू व बुखार का प्रकोप देखते हुए आगरा में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में एपीडैमिक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसका दूरभाष नंबर- 0562,2600412 है। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी एपीडैमिक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सीएमओ की ओर से जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार के मरीजों के इलाज के लिए जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध करा दी गईं हैं। जांच और उपचार की भी व्यवस्था की गई है।
सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक एसएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए विभिन्न वार्डों में 92 बेड, जिला अस्पताल में 10 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। तहसील स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों पर फॉगिंग के लिए मशीन और दवा उपलब्ध कराई गई है। जिला मुख्यालय पर भी इसके लिए टीमों का गठन किया गया है।
फिरोजाबाद और मथुरा जिले की सीमा से लगे गांवों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य कैंप लगाकर बुखार व अन्य रोगों के मरीजों के पाए जाने पर जांच और उपचार की व्यवस्था की जा रही है। गांवों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
सीएमओ के मुताबिक ब्लाक अकोला, अछनेरा, बिचपुरी, बरौली अहीर और थानाक्षेत्र जगदीशपुरा, ताजगंज, एत्माद्दौला, शाहगंज, कोतवाली व अन्य स्थानों के 16 मरीजों में अब तक डेंगू की पुष्टि हुई है। इनके सापेक्ष सोर्स रिडक्सन के तहत 10634 घरों का सर्वेक्षण किया गया। इसमें 19684 कंटेनर देखे गए, 14 कंटेनर में लार्वा पाया गया, इनमें दवा डालकर खाली कराया गया।