{"_id":"5e14cd2b8ebc3e87e4331688","slug":"epicon-2020-doctors-debate-on-jnu-and-caa-issue-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एपिकॉन-2020: डॉक्टरी के साथ जेएनयू प्रकरण, नागरिकता कानून पर भी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपिकॉन-2020: डॉक्टरी के साथ जेएनयू प्रकरण, नागरिकता कानून पर भी बहस
Wed, 08 Jan 2020 12:48 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
एपिकॉन-2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एपिकॉन-2020 में बीमारी, बचाव और दवाओं पर व्याख्यान के बाद मंगलवार को सामाजिक-राजनैतिक मुद्दों पर बहस हुई। फुरसत मिलने पर चिकित्सकों ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रकरण, नागरिकता कानून, दिल्ली-बंगाल की राजनीति पर जमकर चर्चा की।
बंगाल से आए चिकित्सकों ने आगामी विधानसभा चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण बताया। भाजपा और टीएमसी में ही मुकाबला होगा। असम समेत अन्य राज्यों के चिकित्सकों का मानना था कि नागरिकता कानून को लोग समझने लगे हैं।
इसे जबरन राजनीतिक मुद्दा बनाया गया है। जेएनयू घटना की निंदा की, लेकिन कई चिकित्सक ऐसे भी थे, जिनका मानना था कि जेएनयू राजनीति का अड्डा बन गया है, जो छात्र हित में नहीं हैं। दिल्ली में अब किसकी सरकार बनेगी पर भी चिकित्सकों ने अपने-अपने पक्ष रखे।

फन सिटी बना एपिकॉन-2020
एपिकॉन-2020 फन सिटी बन गया है। यहां दवा कंपनियों ने मनोरंजन के लिए तमाम स्टॉल लगाई हैं। ढोल बजाकर चिकित्सकों का गेट पर स्वागत किया जा रहा है। अंदर सजा हुआ रिक्शा है, जिस पर सवार होकर चिकित्सक बिहारी बाबू के अंदाज का आनंद ले रहे हैं।
शादी का पंडाल बना है, जिसमें फोटो खिंचाकर लुत्फ उठा रहे हैं। यहां कई चिकित्सक परिवार के साथ आए हैं और फुरसत मिलने पर ताजमहल, आगरा किला समेत अन्य स्मारकों का लुत्फ उठा रहे हैं।
पुराने साथियों को देख खिले चेहरे
एपिकॉन-2020 में देश-दुनियां से चिकित्सक आए हैं, यहां पर पुराने साथियों को देख उनके चेहरे खिल गए। गर्मजोशी से दोस्तों से मिले और पुरानी यादों को ताजा कर खूब खिलखिलाएं भी।