{"_id":"62160867597a7b0cef05f962","slug":"entry-not-allowed-without-gate-pass-in-dbra-university-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर, अब बिना गेट पास नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर, अब बिना गेट पास नहीं मिलेगा प्रवेश
Wed, 23 Feb 2022 03:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Feb 2022 03:42 PM IST
सार
आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बिना गेट पास प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बुधवार को गेट पास बनवाने वाले को ही प्रवेश दिया गया। जिससे व्यवस्था चरमराई गई।
विज्ञापन
हेल्प डेस्क पर छात्र-छात्राओं की लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में डिग्री, मार्कशीट व अन्य समस्याओं के संबंध में बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए बिना पास के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई। गेट पर पहुंचने पर सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोक दिया। कुछ लोगों को धक्के देकर गेट के पास से हटाया गया। गेट पास से प्रवेश की व्यवस्था बनाई गई है। पहले दिन यह भी चरमरा गई। बहुत से छात्र-छात्राओं को प्रवेश ही नहीं मिला।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में मंगलवार को समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने कुलपति का घेराव किया था। विभिन्न मांगों के संबंध में विरोध-प्रदर्शन किया था। इसके बाद बुधवार से प्रवेश की व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया। गेट नंबर दो से ही आवासीय संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों, बाहर से विभिन्न कार्यों से आने वाले छात्रों व अभिभावकों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
वह भी पहले हेल्प डेस्क पर जाकर गेट पास बनवाना पड़ा। दोपहर तक एक काउंटर चला। लंबी लाइन में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को लगना पड़ा। जानकारी के अभाव में जो छात्र-छात्राएं और अभिभावक गेट पर पहुंच रहे थे, उन्हें लौटा दिया जा रहा था।
विज्ञापन