फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Entry-exit will be available from both the gates of the metro stations in Agra

Agra Metro: मेट्रो स्टेशन के दोनों गेट से होगी प्रवेश-निकास की सुविधा, तीन किमी एलिवेटिड कॉरिडोर हुआ तैयार

Thu, 16 Jun 2022 02:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Jun 2022 02:40 PM IST
सार

आगरा में 273 करोड़ रुपये की लागत से तीनों एलिवेटिड स्टेशन का निर्माण हो रहा है। दो स्टेशन का ढांचा खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन
Entry-exit will be available from both the gates of the metro stations in Agra
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में हर मेट्रो स्टेशन के दो गेट होंगे। दोनों गेट से यात्रियों को प्रवेश और निकास की सुविधा मिलेगी। फतेहाबाद रोड पर ताजपूर्वी गेट के बाद अब बसई मेट्रो स्टेशन की इमारत भी आकार ले रही है। ताजपूर्वी से फतेहाबाद रोड स्टेशन तक करीब तीन किमी लंबा एलिवेटिड कॉरिडोर भी तैयार हो गया है।

विज्ञापन


पहले चरण में 2024 तक छह मेट्रो स्टेशन तैयार करने का लक्ष्य है। इनमें फतेहाबाद रोड पर तीन एलिवेटिड व ताजमहल से जामा मस्जिद तक तीन भूमिगत स्टेशन के बीच मेट्रो का ट्रायल होगा। सात दिसंबर 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो का शिलान्यास किया था। जिसके बाद से लगातार मेट्रो प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है। दिसंबर 2022 तक एलिवेटिड सेक्शन के तीन मेट्रो स्टेशन तैयार हो जाएंगे। 
विज्ञापन


आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अरविंद राय के अनुसार मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। प्रत्येक स्टेशन के दो तरफ गेट होंगे। दोनो गेट से यात्रियों को निकास व प्रवेश की सुविधा मिलेगी। साथ ही मूक बधिर व दृष्टि बाधित यात्रियों के लिए अलग से प्रवेश व निकास का रास्ता होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो स्टेशनों का ढांचा हुआ खड़ा 

273 करोड़ रुपये की लागत से तीनों एलिवेटिड स्टेशन का निर्माण हो रहा है। दो स्टेशन का ढांचा खड़ा हो गया है। इसके अलावा तीनों स्टेशन के बीच एलिवेटिड कॉरिडोर तैयार हो गया है। यू गर्डर रखे जा चुके हैं। फतेहाबाद रोड स्टेशन का काम अधूरा है। 

दूसरी तरफ भूमिगत मेट्रो स्टेशन के लिए आगरा किला के सामने खोदाई शुरू हो गई है। यहां स्टेशन का प्लेटफॉर्म व अन्य निर्माण के लिए डायवॉल फ्रेम लगाया है। इसके बाद जामा मस्जिद व ताजमहल स्टेशन पर खोदाई कर डायवॉल फ्रेम लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed