फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Entrepreneur car caught fire on highway in Agra

Agra: हाईवे पर उद्यमी की कार में लगी आग, एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई घटना

Mon, 27 Jun 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Jun 2022 12:02 AM IST
सार

कमला नगर के रहने उद्यमी कर्मचारी के साथ फैक्टरी से घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार में आग लग गई। गनीमत रही कि दुर्गंध आने पर कार को दिया और दोनों लोग उतर गए। 

विज्ञापन
Entrepreneur car caught fire on highway in Agra
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एनएच-2 पर गांव सींगना के पास रविवार रात को फैक्टरी से आ रहे उद्यमी अक्षित अग्रवाल की कार में आग लग गई। वह और उनके कर्मचारी कार से उतर गए। कुछ ही पलों में कार धूं-धूंकर जलने लगी। यह देखकर हाईवे पर वाहन रुक गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तकरीबन 15 मिनट बाद दमकल पहुंची। तब आग पर काबू पाया जा सका। आग से पूरी कार जल गई।

विज्ञापन

दुर्गंध आने पर रोकी कार

चौकी प्रभारी रुनकता विजय चंदेल ने बताया कि अक्षित अग्रवाल कमला नगर के रहने वाले हैं। वह रविवार रात आठ बजे सींगना स्थित अपनी फैक्टरी से लौटकर घर आ रहे थे। उनके साथ एक कर्मचारी भी था। कार अक्षित चला रहे थे। फैक्टरी से कुछ दूरी पर आते ही हाईवे पर कार के अगले हिस्से से दुर्गंध आने लगी। यह देखकर उन्होंने कार को रोक दिया। 

विज्ञापन

एसी के पास लगी थी आग 

अक्षित अग्रवाल ने बोनट को खोला तो देखा एसी के पास आग लगी थी। यह देखकर वह दूर हो गए। कुछ ही देर में कार से लपटें निकलने लगी। आग लगने पर हाईवे पर वाहन भी रुक गए। पानी डालने की कोई व्यवस्था नहीं थी। दमकल ने 15 मिनट में आग पर काबू पाया। आग से पूरी कार जल गई। आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed