फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Entering the house, a young man was attacked with reeds

Agra News: हरि की पौड़ी के तुलसी घाट पर गंगा में डूबकर युवक की मौत

Mon, 27 Feb 2023 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Feb 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Entering the house, a young man was attacked with reeds
सोरोंजी। हरि की पौड़ी के तुलसी पार्क घाट पर एक युवक की गंगा में डूबकर मौत हो गई। उसका शव रविवार की सुबह घाट पर उतराया मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। वह शनिवार की शाम से लापता था। गंगा में डूबने से मृत बलजीत (45) की शिनाख्त सोरोंजी थाना क्षेत्र के बदरिया गांव का निवासी के रुप में हुई। वह हरि की पौड़ी पर आने वाले श्रद्धालुओं को जड़ी बूटी आदि बेचने का काम करता था। रविवार की सुबह जब लोगों ने उसका शव नदी में उतराया देखा, इस पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके शव को बाहर निकाला। उसकी शिनाख्त पत्नी राधा ने की। जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने उसके पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी थी। हो सकता है वह हरि की पौड़ी के किनारे घूमते हुए उसमें गिर गया हो। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। यदि कोई तहरीर मिलेगी तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed