फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Entered the house and molested the girl

Agra News: घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़

Mon, 22 Apr 2024 05:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Apr 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and molested the girl
घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़
विज्ञापन

-शिकायत पर बेवर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर में घुसे आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए धमकी देकर भाग गया। पीड़िता के पिता को भी पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

बेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि रात के समय 18 वर्षीय पुत्री घर पर थी। तभी आरोपी होती लाल किसी तरह से घर में घुस आया। घर में सो रही पुत्री के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। पुत्री के विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। घटना की जानकारी होने के बाद जब वह आरोपी के घर पर शिकायत करने गए तो आरोपी व उसके परिजन गाली गलौज की। उसे पीटने के बाद भगा दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed