फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   English paper canceled, 25 thousand students returned disappointed

इंटर अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त होने से मायूस होकर लौटे परीक्षार्थी

Thu, 31 Mar 2022 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
English paper canceled, 25 thousand students returned disappointed
मैनपुरी। जिले में बुधवार को द्वितीय पाली में आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त कर दी गई। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्रों को सूचना भेजकर इसकी जानकारी दी। कालेज पहुंचे परीक्षार्थी मायूस होकर घर लौट गए। इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में 25572 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

बुधवार को द्वितीय पाली में शाम दो बजे से इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा का प्रश्नपत्र था। इसी बीच तेजी के साथ सोशल मीडिया पर इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त होने की जानकारी आने लगी। शिक्षाधिकारियों के फोन की घंटियां बजने लगीं। सोशल मीडिया पर आने वाली खबरों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्यालय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से संपर्क किया। जानकारी दी गई कि बलिया जनपद में कुछ गड़बड़ी हुई है, जिसके चलते मैनपुरी सहित 24 जिलों में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त की जा रही है। थोड़ी ही देर में सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद दिव्यकांत शुक्ल का पत्र भी जारी हो गया, जिसमें मैनपुरी सहित 24 जिलों में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त कर दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा निरस्त होने की सूचना भेजी।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे से पेपर आउट होने की चर्चा
बुधवार की दोपहर अचानक इंटरमीडिएट अंग्रेजी का प्रश्रपत्र आउट होने की चर्चा तेज हो गई। जनपद में भी कुछ छात्र-छात्राओं के हाथों में फोटो स्टेट प्रश्रपत्र दिखाई दिए। कुछ छात्र-छात्राएं यह भी कहते देखे गए कि आज यह ही पेपर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

1:30 बजे परीक्षा निरस्त का जारी हुआ आदेश
बुधवार की दोपहर 1:30 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा की तरफ से बोर्ड परीक्षा 2022 केंद्रों के ग्रुप के माध्यम से सूचना दी गई कि बुधवार को आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त की जाती है। इसके बाद परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थियों को लौटाने की कार्रवाई केंद्र व्यवस्थापकों ने शुरू की। कुछ केंद्रों पर तो परीक्षार्थियों का प्रवेश दिए जाने की कार्रवाई भी शुरू कर दिया गया था। आदेश प्राप्त होने के बाद परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा के ही वापस लौटा दिया गया।
परीक्षा की बेहतर तैयारी के साथ केंद्र पर आई थी। यहां आकर पता चला कि परीक्षा निरस्त कर दी गई। प्रश्नपत्र लीक करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
खुशी मिश्रा
परीक्षा के लिए पूरी तैयारी के साथ आई थी। परीक्षा निरस्त होने से मन दुखी है। इस प्रकार के कार्य नहीं होने चाहिए जिससे कि छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़े।
करिश्मा
बड़ी प्रसन्नता के साथ और अच्छी तैयारी के साथ पेपर देने परीक्षा केंद्र पर आई थी। यहां आकर जानकारी मिली कि परीक्षा निरस्त कर दी गई है इससे बहुत निराशा हुई।

नेहा यादव
जिन पर जिम्मेदारी है वे ही लोग इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं। ऐसे तो परीक्षा की सुचिता ही भंग हो जाएगी। परीक्षा निरस्त होने से मन दुखी है।
अर्चिता मिश्रा
बुधवार की दोपहर को इंटर अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त होने की जानकारी मिली। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय से संपर्क किया गया। पहले मौखिक रूप से जानकारी मिली। करीब डेढ़ बजे से सचिव के यहां से परीक्षा निरस्त का पत्र प्राप्त हुआ जिसके बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई। अन्य विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथि और समय पर ही होंगी। अंग्रेजी की परीक्षा कब होगी इसकी जानकारी परिषद से कार्यक्रम जारी होने पर दी जाएगी।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed