फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   English medium school Girl Create Facebook Id and Post Objectionable things

सातवीं की छात्रा को बदनाम करने के लिए सहेली ने की ऐसी हरकत, मच गया बवाल

Tue, 17 Sep 2019 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 17 Sep 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
English medium school Girl Create Facebook Id and Post Objectionable things
सांकेतिक तस्वीर
कक्षा सात की छात्रा की सहपाठी ने ही फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी। इसके बाद प्रोफाइल में आपत्तिजनक बात लिख दी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। साइबर क्राइम सेल की जांच में पूरा मामला सामने आया।
विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दोनों छात्राएं कक्षा सात में पढ़ती हैं। पिछले दिनों पीड़ित छात्रा को पता चला कि फेसबुक पर उसके नाम से एक आईडी बनाई गई है। उसके बारे में गलत लिखकर बदनाम किया जा रहा है। प्रोफाइल में भी आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  देवर ने भाभी को पिलाई बीयर, फिर इस वारदात को दिया अंजाम, 16 दिन बाद मोबाइल से खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम सेल की जांच में पता चला कि छात्रा के नाम से फर्जी आईडी उसकी कक्षा में ही पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा ने बनाई थी। आरोपी के परिजनों को उसकी हरकत के बारे में बताया गया। हालांकि पीड़ित छात्रा के परिजनों ने अपनी शिकायत वापस ले ली। उसकी यह हरकत करने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed