फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Engineering college student became a victim of online fraud

इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार

Sun, 17 Apr 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Engineering college student became a victim of online fraud
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र से रविवार को ऑनलाइन ठगी हो गई। ठग ने उससे मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया। इसके बाद खाते से करीब 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। छात्र ने कोतवाली में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बुलंदशहर निवासी राजकुमार कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ शहर के गोपीनाथ अड्डा पर किराए के मकान में रह रहा है। रविवार को वह कोतवाली पहुंचा और बताया कि उसके साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। बताया कि उसका एक कोरियर आ रहा था, देरी होने पर रविवार को जब उसने गूगल से कंपनी का नंबर सर्च कर फोन किया तो बात करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह अपने मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करे। राजकुमार ने बताए अनुसार एनी डेस्क एप डाउनलोड किया। एप डाउनलोड करने के कुछ ही देर बाद उसके खाते से 29990 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed