{"_id":"63b16b6796220d4ba437d017","slug":"engineer-from-agra-died-due-to-drowning-in-sea-in-puducherry","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुद्र की लहरों में खो गया आगरा का इंजीनियर: दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने गया था, दो दिन बाद घर आना था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समुद्र की लहरों में खो गया आगरा का इंजीनियर: दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने गया था, दो दिन बाद घर आना था
Sun, 01 Jan 2023 04:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Jan 2023 04:45 PM IST
सार
आगरा के इंजीनियर की पुडुचेरी में समुद्र में डूबने से मौत हो गई। वह नए साल का जश्न मनाने के लिए दोस्तों के साथ पुडुचेरी गया था। वह अचानक समुद्र की लहरों में फंस गया। दोंस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन
बिलखते परिजन, दीपक मखीजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी दीपक मखीजा इंजीनियर के पद पर काम करते थे। वह एक साल से बंगलौर में रहकर नौकरी कर रहे थे। नए साल का जश्न मनाने के लिए छुट्टी लेकर बाइक से पुदुचेरी थे। उनके साथ उनके पांच और दोस्त भी थे।
विज्ञापन
शनिवार की शाम दीपक और उनके दोस्त समुद्र के तट पर थे। समुद्र में नहाते समय अचानक वह लहरों के बीच फंस गए। इससे वह डूबने लगे। इस समय उनके साथ गए अन्य दोस्त उनका वीडियो बना रहे थे। दोस्तों ने दीपक को डूबता देखा तो तुरंत बचाने के लिए पानी में गए, लेकिन उन्हें बचा नहीं सके। कुछ ही देर में दीपक आंखों से ओझल हो गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। मौजूद लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। परिजनों ने बताया कि नए साल पर दो दिन बाद दीपक को घर आना था। परिवार के लोग पुडुचेरी के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन