फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   engine of the Amrit Bharat Express failed in Agra

UP: अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, एक घंटे तक खड़ी रही ट्रेन; कई गाड़ियां हुईं लेट

Sat, 27 Dec 2025 11:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:37 PM IST
सार

इंजन फेल होने से एक घंटे तक अमृत भारत एक्सप्रेस खड़ी रही। इसके चलते पीछे से आ रहीं कईं और अन्य ट्रेनें रास्ते में रोकी गईं। बाद में मालगाड़ी का इंजन लगाकर अमृत भारत एक्सप्रेस को रवाना किया गया।

विज्ञापन
engine of the Amrit Bharat Express failed in Agra
अमृत भारत एक्सप्रेस

विस्तार

दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर नई दिल्ली से राजेंद्र नगर, पटना जा रही अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन बरहन और मितावली स्टेशन के पास खराब हो गया। इससे ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को आगे बढ़ा गया। इस दौरान जम्मू मेल समेत 4 ट्रेनों को भी रास्ते में रोकना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे कर्मियों के मुताबिक नई दिल्ली से चलकर राजेंद्र नगर, पटना जा रही 22362 अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की सुबह 9: 44 बजे जैसे ही बरहन स्टेशन से पहले गेट नंबर 79 पर पहुंची। ट्रेन के इंजन में खराब आ गई। इससे ट्रेन रुक गई। ट्रेन के चालक के प्रयास करने पर कुछ देर में इंजन चालू हो गया। इससे करीब 10 बजे ट्रेन आगे बढ़ी। पर, मितावली स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन का इंजन फिर खराब हो गया। 
विज्ञापन


इससे ट्रेन मितावली लूप लाइन पर खड़ी हो गई। बरहन स्टेशन अधीक्षक रामपाल बघेल ने बताया कि मालगाड़ी का इंजन लगाकर अमृत भारत ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। मितावली स्टेशन के पास ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। वहीं, अमृत भारत का इंजन फेल होने के कारण आगरा से एटा जाने वाली एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर, जम्मू मेल एक घंटे, आनंद कानन एक्सप्रेस 30 मिनट और पलवन पैसेंजर 40 मिनट तक बरहन स्टेशन के पास खड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed