फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment in front of pink and smart toilets in Agra

स्वच्छता अभियान पर पलीता, पिंक टॉयलेट को मलबे से घेरा, स्मार्ट टॉयलेट को बना दिया दुकान

Sat, 04 Jan 2020 04:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Jan 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Encroachment in front of pink and smart toilets in Agra
पिंक और स्मार्ट टॉयलेट के पास अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पिंक टॉयलेट समेत सार्वजनिक शौचालयों की सफाई के नाम पर नगर निगम 13.59 लाख रुपये हर महीने खर्च करता है, लेकिन पिंक टॉयलेट का इस्तेमाल ही नहीं हो रहा। कई जगह यहां ताले लगे हैं तो ज्यादातर पिंक टॉयलेट तक जाने का रास्ता ही बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


नगर निगम से महज 200 मीटर दूरी पर पिंक टॉयलेट के गेट के बाहर मलबा पड़ा है। संजय प्लेस कासमास मॉल के ठीक सामने वजीरपुरा मोड़ पर बने पिंक टायलेट के ताले तो खुले हैं, लेकिन तीन तरफ से यह मलबे से घिरा हुआ है। पानी की व्यवस्था तो है नहीं, कूड़े के ढेर इससे सटाकर ही लगे हैं। 
विज्ञापन


स्मार्ट टॉयलेट बन गए स्टॉल

फतेहाबाद रोड समेत स्मार्ट सिटी एरिया में पीपीपी मॉडल पर स्मार्ट टॉयलेट बनाए गए हैं जो पूरी तरह से ऑटोमेटिक हैं। फतेहाबाद रोड पर विद्युत सबस्टेशन के सामने और ताजगंज पुरानी मंडी चौराहे पर बने स्मार्ट टॉयलेट पर अवैध कब्जे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट टॉयलेट को स्टाल बनाकर यहां गर्म कपड़ों की बिक्री हो रही है तो विद्युत सबस्टेशन के सामने बने टॉयलेट के आगे पार्किंग बनी है। यहां पर्यटक या यूजर का पहुंचना ही मुश्किल है।

नगर आयुक्त ने यह कहा

सवाल: पिंक टॉयलेट पर ताले हैं और कुछ जगह मलबा पड़ा है, लोग कैसे उपयोग करें।
जवाब: हर पिंक टॉयलेट पर हमने महिला कर्मी को तैनात किया है। संभव है कि किसी एक पर ताला या मलबा हो, पर बाकी काम कर रहे।
हैं। कहीं कोई पिंक टॉयलेट बंद है तो इसकी जानकारी हमारे अधिकारी को या मुझे दें, कार्रवाई होगी।
सवाल: स्मार्ट टॉयलेट को दुकानें बना दिया गया है, यह भी इस्तेमाल नहीं हो रहे।
जवाब: स्मार्ट टॉयलेट पीपीपी मॉडल पर बनाए गए हैं। जहां पर आप बता रहे हैं, वहां से दुकानों को हटवा दिया जाएगा। संभव है कि किसी ने गर्म कपड़े बेचने के लिए दुकान लगा दी हो, पर यह अस्थायी होगी। जो कर्मचारी वहां तैनात है, उसकी जिम्मेदारी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed