फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   encroachment destroyed in mantola

अभियान को जनसमर्थन, मंटोला में ढहाए अतिक्रमण

Sun, 02 Aug 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 02 Aug 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
encroachment destroyed in mantola
शहर के अति संवेदनशील क्षेत्र मंटोला में शनिवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। यहां अभियान चलाने को लेकर शहर में तमाम तरह की चर्चाएं थीं। प्रशासनिक अफसर भी परेशान थे, लेकिन जनता ने प्रशासन की कार्रवाई का सहयोग कर चर्चाओं पर विराम लगा दिया। भारी जनसमर्थन के बीच धाकरान चौराहा से लेकर जामा मस्जिद तक अभियान चला। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में अतिक्रमण ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन


अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की शुरुआत से ही शहर में चर्चा थी कि प्रशासन को मंटोला में अतिक्रमण ढहाने में भारी विरोध का समाना करना पड़ेगा। अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने के कारण प्रशासन, नगर निगम और पुलिस अधिकारी भी परेशान थे। अधिकारियों ने मंटोला क्षेत्र के संभ्रात लोगों के साथ बैठक कर उन्हें अभियान की जानकारी दी। इसका नतीजा यह हुआ कि लोगों ने शुक्रवार से ही अपने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। शनिवार सुबह जब नगर निगम की टीम ने वहां मुनादी की उससे पहले ही करीब 50 फीसदी अतिक्रमण लोगों ने खुद ही तोड़ दिए थे। दोपहर 12 बजे तक हालात ये थे कि क्षेत्र के 70-85 फीसदी निर्माण ध्वस्त हो चुके थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान, नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी अपनी टीम के साथ मंटोला थाने पहुंचे। असलम कुरैशी सहित मुस्लिम समाज के तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनता अभियान का समर्थन कर रही है। सीओ छत्ता बीएस त्यागी के आने के बाद दोपहर करीब दो बजे धाकरान चौराहे से अभियान की शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहे पर दो इमारत ऐसी थीं, जिनका एक बड़ा हिस्सा नजूल की जमीन पर बना हुआ है। पैमाइश के बाद एक इमारत का हिस्सा ढहा दिया गया। दूसरी इमारत के हिस्से को भवन स्वामी को स्वयं तोड़ने के आदेश दिए हैं। इसके बाद दो बुल्डोजर नालियों से अतिक्रमण हटाते हुए सदर भट्टी चौराहे तक पहुंच गए। यहां हींग की मंडी ओर कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। इसके बाद टीम मंटोला तिराहा की ओर बढ़ी। सड़कें पहले से ही साफ हो चुकी थीं इसके चलते तिराहे तक पहुंचने में अधिक देर नहीं लगी। रात करीब आठ बजे तक जामा मसजिद तक अभियान चला।
.
नाले पर बना था भांग का ठेका
सदर भट्टी चौराहा पर भांग का ठेका नाले पर बना हुआ था। क्षेत्रीय लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी, राजीव राठी ने सबसे पहले भांग के ठेके को ध्वस्त करने के आदेश दिए। जब जेसीबी वहां से हटा तो ठेके के नीचे बड़ा नाला देख क्षेत्रीय लोग हैरान रह गए।

सिटी मजिस्ट्रेट का स्वागत
मंटोला क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान और उनकी पूरी टीम का लोगों ने स्वागत किया। अतिक्रमण हटाते हुए जैसी ही दस्ता थाना मंटोला पहुंचा, वहां पहले से ही लोगों ने फूल-मालाओं का इंतजाम कर रखा था। जनता की भावनाओं का ख्याल करते हुए अधिकारियों ने उनकी मांग मान ली और वहां संक्षिप्त स्वागत समारोह आयोजित किया।

अपने घर की दीवार तोड़ पीछे कर ली
मंटोला थाने के पास एक मकान की दीवार नाली पर थी। भवन स्वामी ने शुक्रवार को ही एलान कर दिया था वे दीवार हटा देंगे। उन्होंने मजदूर बुलाकर नाली से करीब एक फुट पीछे नई दीवार बनाने काम शुरू करा दिया और अपने दो मंजिला भवन की पुरानी दीवारों को स्वयं ही तुड़वाना शुरू कर दिया।


हजारों की संख्या में तमाशबीन
अभियान को देखने के लिए तमाशबीन जमे रहे। हजारों की संख्या में लोग सड़क पर आ गए। जिन्हें संभालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार लाठियां भी फटकारनी पड़ीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed