फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encounter with the accused of raping a girl, sub inspector was also injured in the firing

7 साल की मासूम से दरिंदगी: 10 घंटे में पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी, पैर में लगी गोली; दरोगा भी घायल

Wed, 14 May 2025 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 May 2025 08:51 AM IST
सार

बालिका से दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Encounter with the accused of raping a girl, sub inspector was also injured in the firing
मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घर के दरवाजे पर खड़ी सात साल की बालिका के साथ बाइक सवार शरीफ ने रास्ता पूछने के बहाने बंद मकान के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर आए ग्रामीणों को देख आरोपी भाग निकला। पुलिस ने 10 घंटे के अंदर ही आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि आरोपी की मोटर साइकिल और सीसीटीवी के आधार पर पहचान की गई। बुधवार देर रात फिरोजाबाद वाले मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शरीफ को घेर लिया।  रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक जंगल की ओर दौड़ा दी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे उपनिरीक्षक हिमांशु तोमर गोली लगने से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा के गोली लगने के बाद पुलिस के कदम पीछे नहीं हटे। आरोपी को घेर लिया गया। फायरिंग के दौरान शरीफ के बाएं पैर में गोली लगी। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। क्राइम इंस्पेक्टर निरंजन सिरोही ने बताया कि शरीफ का अपराधिक इतिहास है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed