{"_id":"66e1584a4cee1db0c6059fab","slug":"encounter-with-henchmen-of-mining-mafia-who-shot-constable-in-agra-police-arrested-two-of-them-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिपाही को गोली मारने वाले खनन माफिया के गुर्गों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार... एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिपाही को गोली मारने वाले खनन माफिया के गुर्गों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार... एक को लगी गोली
Wed, 11 Sep 2024 04:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Sep 2024 04:42 PM IST
सार
ताजनगरी में सिपाही को गोली मारने वाले खनन माफिया के गुर्गों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक को गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में खेरागढ़ में पुलिस टीम पर हमला करने वाले खनन माफिया से पुलिस का फिर से टकराव हो गया। इस बार पुलिस ने जीप में टक्कर मारने वाले खनन माफिया के दो गुर्गोँ को मुठभे़ड़ के बाद पकड़ लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने सिपाही को गोली मारने वाले सत्यप्रकाश पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
खेरागढ़ में शनिवार को बालू से भरा ट्रैक्टर पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग की गई थी। इसमें सिपाही अजय कुमार सिर में गोली लगने से गंभीर घायल हो गए थे। बाद में घायल सिपाही को इलाज के लिए ले जाते वक्त इंस्पेक्टर की जीप में खनन माफिया ने टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
सोमवार की देर रात पुलिस टीम का खेरागढ़ में खनन माफिया से फिर आमना-सामना हो गया। पुलिस ने प्रदीप और राजू को घेरा तो उन्होंने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई, जोकि राजू के पैर में लगी। उसके साथी प्रदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदीप पर पूर्व से ही दस हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि सिपाही को गोली मारने वाले सत्यप्रकाश उर्फ सत्ते फरार है। उस पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया है। खनन माफिया के गुर्गे प्रदीप की ट्राली घटना में इस्तेमाल की गई थी। वहीं राजू भी घटना में शामिल रहा था।