फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encounter at two places in Agra Two miscreants injured due to police firing

आगरा: दो जगह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, जिला बदर अपराधी सहित दो को लगी गोली

Tue, 19 Apr 2022 08:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Apr 2022 08:25 AM IST
सार

आगरा में पुलिस ने सोमवार रात को मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। दो अलग-अलग स्थानों से बदमाशों की गिरफ्तारी हुई। इनमें एक जिला बदर अपराधी भी है। जो वारदात करके फरार हो जाता था।

विज्ञापन
Encounter at two places in Agra Two miscreants injured due to police firing
गोली लगने से बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर धौर्रा अंडरपास के समीप सोमवार रात तकरीबन दो बजे पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश राहुल गोली लगने से घायल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं उसका साथी भी पकड़ा गया। उनके पास से चोरी की एक बाइक और दो तमंचे भी मिले हैं। तीसरा साथी भाग निकला। उधर, शमसाबाद में भी मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा गया। वह भी गोली लगने से घायल हो गया। मंगलवार दोपहर को उसके दो साथी भी गिरफ्तार कर लिए गए।  
विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात को तकरीबन दो बजे पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी डौकी की ओर से एक बाइक पर तीन बदमाश आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो एक ने चौकी प्रभारी शरद त्यागी पर फायर कर दिया। इसके बाद बाइक छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बदमाश के पैर में लगी गोली

धौर्रा अंडरपास के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह गिर गया। उसके एक साथी को तमंचा समेत पकड़ लिया। गोली लगने से घायल बदमाश राहुल निवासी शंकर द्वारी, शमसाबाद और दूसरा बंटी उर्फ गोले निवासी थाप महाद्वारी, इरादतनगर है। फरार साथी का नाम मनीष निवासी पुरा महाराज, सैंया है।

राहुल को नवंबर 2021 में जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह अपराध कर रहा था। वह रात में आकर अपराध करता था। पुलिस से बचने के लिए वारदात कर फिरोजाबाद भाग जाता है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। उनसे चोरी की बाइक और दो तमंचे बरामद किए गए। राहुल पर चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट सहित सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं बंटी पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।

शमसाबाद में घायल बदमाश के फरार साथी भी गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि सोमवार रात को ही तकरीबन 12 बजे धिमश्री चौकी के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पल्सर पर तीन बदमाश आए। रोकने की कोशिश करने पर पीछे मुड़कर भागने लगे। फतेहाबाद मार्ग पर गांव जारौली टीला के पास घेरने पर बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिसकर्मी बच गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक के गोली लग गई, जबकि दो फरार हो गए। 

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम टोनी उर्फ कुर्बान बताया। वह जगदीशपुरा के गांव मघटई का रहने वाला है। उसके पास से चोरी की बाइक और तमंचा बरामद हुआ। अपने साथियों के नाम अर्जुन और धीरज बताए। बाइक डौकी के गांव सेवला से चोरी की थी। पुलिस ने दोनों फरार बदमाशों को मंगलवार दोपहर को 12 बजे पैंतीखेड़ा नहर के पास धिमश्री से गिरफ्तार कर लिया। अर्जुन नैनाना जाट और धीरज नया बांस का रहने वाला है।

टोनी के खिलाफ 11 तो अर्जुन पर सात मुकदमे

पुलिस ने बताया कि टोनी उर्फ कुर्बान पर मलपुरा, शाहगंज, जगदीशपुरा, डौकी और शमासाबाद थाना में 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी और जानलेवा हमला के मुकदमे हैं। वहीं अर्जुन के खिलाफ जगदीशपुरा, सदर, हरीपर्वत, डौकी और शमसाबाद में सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी और जानलेवा हमले के हैं। धीरज पर चार मुकदमों की जानकारी पुलिस को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed