फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   enchrochement

फोरलेन- कई अतिक्रमण प्रशासन ने हटाए, लोगों ने की आपत्ति

Wed, 16 Dec 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
enchrochement
कासगंज में फोरलेन निर्माण के लिए तोड़े गए भवन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। फोरलेन सड़क निर्माण के लिए अधिकांश अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर अभी भी अतिक्रमण है। इससे फोरलेन सड़क और नाली निर्माण में बाधा आ रही है। प्रशासन ने शेष अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई मंगलवार से ही शुरू कर दी। बिलराम गेट चौराहे पर पथवारी मंदिर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया और उसके पास में बने मंदिरों और भवनों के चिह्नित अतिक्रमण तोड़े गए हैं। प्रशासन की तोड़फोड़ पर भवन स्वामियों ने आपत्ति जताया। उन्होंने बताया कि उनके पास पूरी जमीन का बैनामा है, लेकिन प्रशासन ने आपत्ति खारिज कर दी।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क निर्माण की जद में 200 से अधिक भवन थे। इन्हें लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण के रूप में चिह्नित किया। इन अतिक्रमणों को लगातार हटाया जा रहा है। सड़क निर्माण में बाधा बन रहे आंबेडकर पार्क की बाउंड्रीवॉल को पहले ही हटाकर नई बाउंड्रीवॉल बना दी गई। अब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के लिए नया प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है। इसके बाद प्रतिमा को पुराने प्लेटफॉर्म से नए प्लेटफॉर्म पर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को बिलराम गेट चौराहे पर भी अतिक्रमण हटाए गए। यहां पथवारी माता मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं मंदिर के निकट बने अन्य मंदिरों और भवनों को चिह्नित कर बुधवार को तोड़ दिया गया। इस दौरान कई कुंभकारों के दुकान और मकान जद में आ रहे थे। इन दुकानों और मकानों के चिह्नित अतिक्रमण हटा दिए गए। कुंभकारों का कहना था कि प्रशासन को संपत्ति के बैनामे दिखाए लेकिन प्रशासन नहीं माना। कुंभकारों में विजय, लक्ष्मण, वीरू सहित परिवार की महिलाओं ने प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताया। उनका कहना था कि प्रशासन ने अचानक यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले लोग
- प्रशासन द्वारा भवन स्वामियों का पक्ष सुनना चाहिए। उनके दस्तावेज भी देखने चाहिए। उनके पास संपत्ति का बैनामा है? यह संपत्ति शहर के पुराने राजा के परिवार से खरीदी गई थी। इसका पूरा उल्लेख राजा के अभिलेखों में भी दर्ज है।
- ज्ञान सिंह।
- प्रशासन ने अचानक मंदिर हटाने के बाद मकान, दुकान पर जेसीबी से तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्हें न पहले सूचना दी और न ही व्यवस्था बनाने का मौका दिया। जिस संपत्ति को खरीदकर बनाया गया वो कैसे गलत हो जाएगी- सुनील।

वर्जन-
- सर्कुलर रोड पर कुछ भवन स्वामियों ने बार बार चेतावनी के बाद अपने अतिक्रमण नहीं हटाए थे। उनके अतिक्रमण हटा दिए गए हैं। इससे सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा हो सकेगा। जो लोग अपने अतिक्रमण नहीं हटाएंगे उनके अतिक्रमण टीम द्वारा हटाए जाएंगे।
- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed