{"_id":"6179b2982a77950e372659bd","slug":"employment-opportunities-in-hindi-are-not-less-prof-pradeep-sridhar-agra-city-news-agr5129491170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी में रोजगार के अवसर कम नहीं: प्रो. प्रदीप श्रीधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी में रोजगार के अवसर कम नहीं: प्रो. प्रदीप श्रीधर
विज्ञापन
आगरा। बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में बुधवार को ‘हिंदी भाषा में रोजगार विषय की संभावनाएं और चुनौतियां’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। साथ ही कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘अर्चिका’ का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ के निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने कहा कि हिंदी लगातार नए आयामों को प्राप्त कर रही है। इससे रोजगार की संभावनाएं पैदा हो रही हैं। हिंदी में रोजगार के अवसर कम नहीं हैं।
प्रो. श्रीधर ने कहा कि अनुवाद जनसंचार, कंप्यूटर, आकाशवाणी, दूरदर्शन में छात्राएं रोजगार प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने कॉलेज की वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका अग्रवाल ने हिंदी में रोजगार अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता, सचिव मोहित गुप्ता ने छात्राओं को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का आयोजन हिंदी विभाग की ओर से किया गया। संचालन डॉ. गुंजन ने किया। डॉ. कंचन गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. गुंजन चतुर्वेदी, डॉ. अनुराधा गर्ग, डॉ. शशि वार्ष्णेय, डॉ. बिंदू अवस्थी, सीमा वर्मा, डॉ. नसरीन बेगम, डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. अलका सिंह आदि की उपस्थिति रही।