फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   employees themselves embezzled goods worth fifty lakh rupees from delivery hub in Agra

UP: डिलीवरी हब में 50 लाख के माल का गबन, कर्मचारियों ने ही कर दिया गायब; छोड़ गए नौकरी... पुलिस तलाश में जुटी

Thu, 29 Feb 2024 11:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 11:10 AM IST
सार

आगरा में डिलीवरी हब से 50 लाख के माल के गबन का मामला सामने आया है। यहां कर्मचारियों ने ही माल गायब कर दिया। इसके बाद नौकरी छोड़ गए। मुकदमा दर्ज करके पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
employees themselves embezzled goods worth fifty lakh rupees from delivery hub in Agra
लाखों का गबन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में डिलीवरी हब से कर्मचारियों ने ही 50.79 लाख रुपये के माल का गबन कर दिया। कंपनी की जांच में खुलासा होने पर आरोपी नौकरी छोड़ गए। कंपनी के अधिकारी ने चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस विवेचना कर रही है।

विज्ञापन


मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के लॉयर्स कालोनी स्थित लाजिस्टिक कंपनी का है।  मामले में देव नगर निवासी राकेश कुमार शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें लखनऊ के प्रत्युष अग्रवाल, शेखर रेजीडेंसी (सिकंदरा) निवासी हब इंचार्ज शिवानी, अयोध्या निवासी मुस्कान शाहू और जगनेर निवासी अंकित उपाध्याय को नामजद किया गया है। 
विज्ञापन


राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि इंस्ट्राकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का पंजीकृत कार्यालय कर्नाटक में हैं। कंपनी लॉजिस्टिक, स्टोरेज, वेयर हाउसिंग, ट्रांसपोर्टेशन का कार्य करती है। माल को गोदाम में रखने के बाद अन्य को सप्लाई किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम लीडरों ने गायब कर दिया 50 लाख का माल

कंपनी का लॉयर्स कालोनी में पिकअप हब है। इसमें तीनों आरोपी टीम लीडर के रूप में तैनात थे। वह डिलीवरी हब को संचालित करते थे। दिसंबर 2023 में कंपनी को पता चला कि हब में वापस आने वाले माल का गबन किया जा रहा है। इसकी जांच कराई गई। पता चला कि टीम लीडरों ने 8826 उत्पादों को गायब कर दिया है। इनकी कीमत 50.79 लाख रुपये है। 

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इसकी जानकारी पर कर्मचारी नौकरी छोड़कर चले गए। अब आरोपियों के मोबाइल भी बंद जा रहे हैं। मामले में एसीपी सैय्यद अरीब अहमद कहा कहना है कि धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed