{"_id":"5e5bf6e28ebc3ef3da54e48c","slug":"emploiment-fair-rojgar-mela-youth-firozabad-agra-news-agr431946220","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला में 985 युवाओं को मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला में 985 युवाओं को मिला मौका
विज्ञापन
एमजी कालेज में आयोजित युवा रोजगार मेला में रजिस्ट्रेशन कराते युवा बेरोजगार
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिला सेवायोजना कार्यालय के तत्वावधान में रविवार को वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 22 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने हेतु 985 युवाओं को चयनित किया।
महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद रोजगार मेला का शुभारंभ विधायक सदर मनीष असीजा की मौजूदगी में हुआ। जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहीं 22 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। काउंसलिंग एवं साक्षात्कार प्रक्रिया में जिले भर के 1846 युवाओं ने भाग लिया। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा कई चरणों में पूरी कराई चयन प्रक्रिया के उपरांत 985 युवाओं को आईटी, कॉरपोरेट एवं सेल्स एवं मार्केटिंग क्षेत्र में सेवा कार्य हेतु मौका मिला।
विधायक मनीष असीजा ने करीब 20 युवाओं को कंपनियों द्वारा जारी नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से तकनीकी क्षेत्र के अभ्यर्थियों को विभिन्न जानकारी दी गईं। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी एपी शुक्ल, विपिन कुमार शर्मा, विकास त्रिपाठी, आशीष गोयल, राहुल मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. द्विवेदी ने किया।