फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Emphasis was placed on educating and caring for children in the workshop

कार्यशाला में बच्चों की देखभाल और शिक्षित बनाने पर दिया जोर

Mon, 29 Nov 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Emphasis was placed on educating and caring for children in the workshop
बरनाहल ब्लाक सभागार में प्रशिक्षण में ईसीसीई क्रियान्वयन कार्यशाला में नोडल शिक्षक एवं आंगनबा? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सोमवार को जिले में ब्लॉक स्तरीय ईसीसीई (अर्ली चाइल्ड हुड केयर एंड एजूकेशन) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशालाओं में तीन से आठ वर्ष के बच्चों की देखभाल करने और उन्हें शिक्षित बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मैनपुरी ब्लॉक का कार्यक्रम करहल रोड स्थित एक मैरिज होम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुमित कुमार सिंह ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यशाला में रेडीनेश के नोडल शिक्षक एवं आंगनबाड़ी ने भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी सुमित कुमार सिंह ने कहा कि बुनियादी शिक्षा एवं प्राथमिक दक्षता प्राप्त करने के लिए शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इसकी शुरूआत की गई।
विज्ञापन

डायट मेंटर बसुधा चौहान, नोडल शिक्षक संकुल प्रज्ञा श्रीवास्तव, शिवानी यादव, सौरभ सहाय, ललितेश, विनीत तिवारी, कुलदीप यादव, सुनील कुमार, राजीव कुमार ने कार्यशाला में जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ एआरपी महेश चतुर्वेदी, सुरेंद्र पाल सिंह, विवेक यादव, अंबुज यादव, दिनेश, अंबुज भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरनाहल। ब्लॉक सभागार में कार्यशाला में प्रशिक्षण देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी राजवीर वर्मा ने कहा कि बच्चों के जीवन में प्रथम छह वर्ष उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। क्योंकि मस्तिष्क का विकास इसी अवधि में होता है। इस दौरान अशोक कुमार, रेनू यादव, पुष्पलता, प्रियंका यादव, अर्चना, राधा देवी, रजनी, अनीता, मीरा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed