{"_id":"650bc9e1557782419e0e5de9","slug":"emphasis-should-be-given-on-qualitative-improvement-of-education-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-4710-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिक्षा के गुणात्मक सुधार पर दिया जाए जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिक्षा के गुणात्मक सुधार पर दिया जाए जोर
Thu, 21 Sep 2023 10:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:13 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा के गुणात्मक सुधार पर दिया जाए जोर
- संकुल शिक्षकों की बैठक में अधिकारियों ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी/घिरोर/किशनी। बीएसए के निर्देश पर जिले भर के बीआरसी केंद्रों पर बुधवार को शिक्षक संकुल की बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में शिक्षा के गुणात्मक सुधार पर जोर दिया गया। खंड शिक्षाधिकारियों ने संकुल शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी कि वे शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए प्रधानाध्यापकों को प्रेरित करते रहें।
बीआरसी घिरोर पर खंड शिक्षाधिकारी जमील अहमद ने कहा कि सभी विद्यालयों को निपुण बनाया जाना है। इसलिए निपुण लक्ष्य एप से सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों का मूल्यांकन करना अनिवार्य है। उन्होंने स्कूलों में गणित एवं विज्ञान किट के प्रयोग किए जाने, शिक्षण योजना, शिक्षण डायरी भरने आदि पर जोर दिया। यहां बैठक का संचालन शिक्षक राजेश कुमार ने किया।
विकासखंड किशनी के कंपोजिट स्कूल बसैत में संकुल शिक्षक डीसीएफ बैठक में प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भोगांव मनमोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने शिक्षक डायरी के विधिवत प्रयोग, कालांश के अनुसार शिक्षण करते हुए बच्चों को गतिविधि
विज्ञापन
आधारित शिक्षण पर जोर दिया। खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार दुबे ने शासनादेश के तहत शिक्षण कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर एआरपी शरद यादव, हर्ष कुमार, मुनीश कुमार मौजूद रहे।