फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eleven month old baby scurrying near mother's corpse Mathura

Mathura: मां की लाश के पास छटपटाता रहा 11 महीने का बच्चा, दृश्य देख हैरान रह गए ग्रामीण

Thu, 28 Jul 2022 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 01:51 PM IST
सार

बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। काफी देर बाद तक भी जब बच्चा शांत नहीं हुआ तो ग्रामीण घर के अंदर पहुंचे, जहां 11 महीने का बच्चा मां की लाश के पास छटपटा रहा था। ये दृश्य देख ग्रामीण हैरान रह गए।
 

विज्ञापन
eleven month old baby scurrying near mother's corpse Mathura
Demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई। इसके बाद घरवाले 11 महीने के बच्चे को लाश के पास छोड़कर मौके से फरार हो गए। विवाहिता की लाश के पास उसका 11 महीने का बच्चा जब जोर-जोर से काफी देर तक रोता रहा तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां विवाहिता मृत अवस्था में पलंग पर पड़ी मिली। पुलिस ने मृतका के पति और देवर को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


यहां का है मामला 

थाना जमुनापार तैयापुर गांव में बुधवार की रात लगभग आठ बजे पवन कुमार उर्फ पलटा के घर से छोटे बच्चे के रोने-चीखने की आवाजें सुनकर जब आसपास के ग्रामीण पहुंचे तो वहां पवन की पत्नी शालू (20) मृत अवस्था में पलंग पर पड़ी थी। उसका चेहरा नीला पड़ गया था। घर में कोई ससुरालीजन मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मायके पक्ष के लोग सूचना के बाद तैयापुर पहुंच गए।

विज्ञापन

 

दो साल पहले हुई थी शादी 

उन्होंने बताया कि  शालू की शादी दो वर्ष पूर्व फल की ढकेल लगाने वाले पवन उर्फ पलटा से हुई थी, तभी से उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। पिता चंद्रपाल का आरोप है कि बेटी शालू की मंगलवार की देर शाम उसके पति पवन, गोलू, आसू, देवर, जेठ और सास सुमित्रा ने हत्या कर दी। मौके पर शव छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा हुआ दर्ज 

 पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति पवन और गोलू को हिरासत में ले लिया है। मृतका के भाई जैकी ने ससुराली जनों के खिलाफ हत्या के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed