फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eleven Brides Apply Mehndi Ahead of Grand Community Wedding Ceremony in Agra

UP: आगरा में 11 बेटियों के सामूहिक विवाह की शुरू हुईं रस्में, हाथों में रचाई पिया के नाम की मेहंदी

Wed, 21 Jan 2026 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Jan 2026 09:35 AM IST
सार

समर्पण महिला मंच ने मेहंदी एवं महिला संगीत का आयोजन किया। 23 जनवरी को विजय क्लब में सामूहिक विवाह होगा। 

विज्ञापन
Eleven Brides Apply Mehndi Ahead of Grand Community Wedding Ceremony in Agra
समर्पण समिति एवं समर्पण महिला मंच - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में समर्पण समिति एवं समर्पण महिला मंच की ओर से 23 जनवरी को विजय क्लब विजय नगर में 11 बेटियों के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को अतिथिवन वॉटर वर्क्स में मेहंदी उत्सव और महिला संगीत में बेटियों ने अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाई।
विज्ञापन


सामूहिक विवाह के लिए कार्यक्रम स्थल पर मंच और मंडप तैयार हो गए हैं। भी बन गये हैं। समिति के सदस्य अन्य तैयारियों में लगे हैं। समिति का यह पहला सामूहिक विवाह समारोह है। अध्यक्ष योगेश कंसल ने बताया कि बेटियों के विवाह को लेकर सभी सदस्य उत्साहित है। वसंत पंचमी पर 11 बेटियों के विवाह समारोह में सुबह रिंग रोड से 11 दूल्हों की बरात निकाली जाएगी। वैदिक रीति-रिवाज से विवाह की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराईं जाएंगी।
विज्ञापन


समिति से जुड़ी मंजू कंसल ने बताया कि विवाह में कन्याओं को सोने-चांदी के आभूषणों के साथ घर-गृहस्थी का सामान भी उपहार स्वरूप दिया जाएगा। सुबह नौ बजे हल्दी लगाने के साथ ब्यूटिशियन दुल्हन को सजाएंगी। सुबह 10:30 बजे बरात चढ़ेगी और दोपहर 12 बजे जयमाला होगी। दो से चार बजे के बीच जोड़ों का विवाह संपन्न होगा। शाम पांच बजे से बेटियों को विदाई होगी। इस मौके पर अनिल अग्रवाल, अजय कंसल, बृजमोहन अग्रवाल, विनोद रल्लन, अनीता गणपति, रेनू अग्रवाल, आशा कंसल, बीना अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed