फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elevated road should be made from Rambagh to Tedhi Bagiya demand was kept from Union Minister Gadkari

Agra: रामबाग से टेढ़ी बगिया तक बनाई जाए एलीवेटेड रोड, केंद्रीय मंत्री गडकरी से रखी गई ये मांग

Fri, 11 Aug 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 12:04 AM IST
सार

हाइवे की समस्याएं लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले राज्यमंत्री प्रो. बघेल और विधायक डा. धर्मपाल सिंह। बताया गया कि आगरा-अलीगढ़ हाईवे नंबर 509 को फोरलेन बनाने का काम रामबाग चौराहे से शुरू किया जाए।
 

विज्ञापन
Elevated road should be made from Rambagh to Tedhi Bagiya demand was kept from Union Minister Gadkari
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले राज्यमंत्री प्रो. बघेल और विधायक डा. धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ हाईवे नंबर 509 को फोरलेन बनाने का काम रामबाग चौराहे से शुरू किया जाए। रामबाग से टेढ़ी बगिया तक के हिस्से को एलीवेटेड रोड के रूप में बनाया जाए। बृहस्पतिवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने गए स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक डाॅ. धर्मपाल सिंह ने यह मांग उठाई।
विज्ञापन

डाॅ. धर्मपाल सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कहा कि खंदौली में नेशनल हाईवे 509 पर नाले का काम अधूरा पड़ा है। इससे 320 मीटर सड़क पर जलभराव रहता है। यहां सीसी रोड बनाई जाए ताकि बार-बार न टूटे। आगरा-कानपुर, आगरा-जलेसर हाईवे और एत्मादपुर-खंदौली के बीच मुख्य और संपर्क मार्ग की मरम्मत कराई जाए। रामबाग से टेढ़ी बगिया के बीच जाम और आबादी क्षेत्र देखते हुए यहां एलीवेटेड रोड की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. बघेल ने आगरा-कानपुर हाईवे पर बरहन तिराहे और एत्मादपुर तहसील चौराहे पर ओवरब्रिज बनाने या दोनों चौराहों को मिलाते हुए एक एलीवेटेड रोड के निर्माण की मांग की।
 
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खंदौली में जलभराव वाली जगह पर सीसी रोड बनाने के निर्देश दिए, वहीं नाले का निर्माण एक्सप्रेसवे तक करने के लिए कहा है। बरहन तिराहे और एत्मादपुर में फ्लाईओवर के प्रस्ताव पर भी उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed