फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electronic chalk will prove to be a boon: DM

इलेक्ट्रॉनिक चाक वरदान साबित होगा: डीएम

Wed, 27 Oct 2021 06:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Electronic chalk will prove to be a boon: DM
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने माटीकला बोर्ड के तहत ग्रामोद्योग विभाग की योजना में 25 लाभार्थियों को निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक चाक एवं माटी कला कार्य के लिए राहुल वर्मा को आठ लाख का ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किए। डीएम ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक चाक माटी कला कार्य से जुड़े कामगारों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन

एलडीएम से कहा कि मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, माटीकला कौशल विकास योजना में बैंकर्स तत्काल ऋण वितरण करें। डीएम ने बृजेश कुमार, सुभाष चंद्र, सुधीर कुमार, राजवीर सिंह, कश्मीर सिंह, बृजमोहन, अनिल कुमार, धर्मेंद्र सिंह, ओमशरन, रविंद्र कुमार, लाल कुमार, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार सहित 25 लाभार्थियों को चाक उपलब्ध कराए। सीडीओ विनोद कुमार, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी पवन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

32 महिलाओं को ऋण स्वीकृति पत्र दिए
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने समाज कल्याण विभाग की संचालित टेलरिंग शॉप योजना के तहत चयनित 32 महिलाओं को 20-20 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। डीएम ने कहा कि 20 हजार में से लाभार्थी को मात्र 10 हजार आसान किस्तों में संबंधित बैंक को वापस करना होगा। 10 हजार का अनुदान सरकार द्वारा दिया जाएगा। डीएम और सीडीओ विनोद कुमार ने मंजू, किरन, वंदना कुमारी, श्यामलता, पिंकी, धन देवी, मंजू, गीता, किरणलता, रिंकी, आरती, गीता, प्रीति, रीना कुमारी, पुष्पा देवी, रीतू, सुनीता देवी, खुशबू, शालिनी, निक्की, राधा देवी, सपना देवी, सुमन दिवाकर, नीतू देवी, हेमलता, सरिता देवी, प्रियंका, नीलम देवी, बेबी, विनीता देवी, ममता देवी को ऋण स्वीकृति पत्र दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास विनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed