फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electrivity, pol

गल चुके विद्युत पोल गिरे, तो हो सकता है बड़ा हादसा

Sat, 29 Feb 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
electrivity, pol
29एमएनपी-28-शहर के लेनगंज बाजार में लगा बिजली का गला हुआ पोल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जर्जर विद्युत पोल हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं। बाजारों और बस्तियों में खतरा मंडरा रहा खतरा, लेकिन बिजली विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। अमर उजाला खुले पड़े डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स की समस्या को उजागर कर चुका है। शहर के विद्युत पोल का हाल भी खराब है।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक बड़ी संख्या में बिजली विभाग द्वारा लगाए गए लोहे के पोल नीचे से पूरी तरह गल चुके हैं। इन पोल के गिरने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इनके गिरने से आग भी लग सकती है और करंट भी फैल सकता है। विभाग को इनकी कोई परवाह नहीं है। कई बार लोगों के शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

दृश्य एक: राजा का बाग
शहर के मोहल्ला राजा का बाग के गली नंबर दस के बाहर लगा पोल पूरी तरह जर्जर चुका है। कभी भी ये गिर सकता है। इसके गिरने से करंट फैलने का खतरा बना रहता है। मकानों को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्य दो: लेनगंज
लेनगंज शहर का सबसे व्यस्ततम बाजार है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। बाजार के बीचों-बीच लगा बिजली का पोल गल चुका है। केबिल का वजन अधिक होने से पोल एक तरफ झुक गया है। कभी भी यहां हादसा हो सकता है।
बदले जाएंगे पोल
जो भी लोहे के पोल जर्जर हो गए हैं, उनका चिह्नांकन कराया जाएगा। जल्द से जल्द विभाग ऐसे पोल को बदलवाने का काम करेगा।
रवि अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
लोगों की बात
विभाग नहीं देता ध्यान
बिजली विभाग द्वारा समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। जर्जर पोल के अलावा खुली केबिल भी हादसों का कारण बन सकती हैं। इन्हें सही कराने के लिए विभाग कोई पहल नहीं करता है।
कृष्णा देवी।
पहले भी हो चुके हादसे
शहर में एक नहीं कई जगह बिजली के पोल गल गए हैं। पहले कई बार पोल टूटने से हादसे भी हुए हैं। बिजली विभाग ने पूर्व में हुईं घटनाओं से कोई भी सबक नहीं लिया।
मुन्नी देवी।
करंट दौड़ने का डर
पोल पर लगे तारों में हाईवोल्टेज करंट प्रवाहित होता है। अगर पोल टूटते हैं तो जाहिर सी बात है कि ये करंट लोगों को नुकसान पहुंचाएंगे। अगर आसपास के किसी घर में करंट दौड़ गया तो क्या होगा।

देवेश चतुर्वेदी।
प्रशासन हो गंभीर
मुख्य सड़कों से रोजाना वाहन भी गुजरते हैं। यहां अगर वाहनों के ऊपर ये जर्जर पोल गिरता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। इस पर प्रशासन को गंभीरता से विचार करते हुए सुधार करना चाहिए।
नीरज राठौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed