फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity workers' honorarium stopped for not taking facial attendance

Agra News: फेशियल अटेंडेंस नहीं लगने पर रोका बिजली कर्मियों का मानदेय

Thu, 18 Sep 2025 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers' honorarium stopped for not taking facial attendance
मैनपुरी। बिजली कर्मचारियों और निजी कंपनी के बीच फेशियल अटेंडेंस की वजह से विवाद बढ़ता जा रहा है। कंपनी द्वारा फेशियल अटेंडेंस नहीं होने के चलते जिले के दो अलग-अलग वितरण खंडों के सात कर्मचारियों का मानदेय रोक दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारियों में कंपनी के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि तकनीकी समस्या के कारण फेशियल अटेंडेंस लग पाने मे दिक्कत आती है। वजह बताने के बाद भी कंपनी की ओर से वेतन रोकना गलत है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता हंसराज कौशल ने नेशनल कंपनी इंद्रापुरी भरथना रोड इटावा को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि संविदा कर्मचारी रसिद अली, अजय बाबू, अंकित और रंकेत कुमार, को फरवरी माह का मानदेय नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने कंपनी को कर्मचारियों के शीघ्र भुगतान करने काे कहा है। एसडीओ घिरोर पंकज कनौजिया ने भी कंपनी को पत्र भेजकर बताया है कि घिरोर और शाहजहांपुर फीडर से जुड़े कर्मचारी पवन कुमार, हरेंद्र सिंह और धर्मेंद्र का मानेदय भी रोका गया है।
कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर दीपक यादव द्वारा कर्मचारियों को बताया गया कि फेशियल अटेंडेंस न लगने से उनका मानदेय रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed