फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity will be produced from cow dung in Pachalana Gaushala, construction started

Agra News: पचलाना गोशाला में गोबर से होगा बिजली का उत्पादन, निर्माण शुरू

Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity will be produced from cow dung in Pachalana Gaushala, construction started
कासगंज। जिले की पचलाना गोशाला में गाय के गोबर से बिजली का उत्पादन किया जाएगा। इसके लिए पंचायतीराज विभाग द्वारा तैयार कर भेजे गए 24 लाख के प्रोजेक्ट को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसी के साथ शासन से 6 लाख रुपये का बजट भी मिल गया है। धन मिल जाने के बाद प्रोजेक्ट के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। गोशाला से प्रतिदिन पांच किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा। इस बिजली का उपयोग गोशाला के अलावा गांव के पंचायत भवन, स्कूल, सामुदायिक शौचालय में किया जाएगा। जिससे बिजली की बचत होगी और बिजली में होने वाले खर्च से भी राहत मिलेगी। स्वच्छ भारत मिशन फेस 2 के तहत गोवर्धन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए अब गोबर से बिजली का उत्पादन होगा। इस योजना के तहत गोशालाओं में पलने वाले निराश्रित गोवंशों के गोबर से बिजली का उत्पादन किया जाएगा। पहले चरण में जिले की पचलाना गोशाला का चयन किया गया है। गोशाला के इस गोबर का उपयोग बिजली उत्पादन के लिए किया जाएगा। बिजली उत्पादन के लिए प्लांट का निर्माण शुरू हो गया है। जल्द ही निर्माण पूरा करके बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कासगंज। पचलाना गोशाला में बिजली उत्पादन के बाद जो बेस्टेज बचेेगा उसका उपयोग जैविक खाद बनाने में किया जाएगा। इसका उपयोग ग्राम पंचायत के खेतों में खाद के रुप में किया जाएगा। जिससे रसायनिक खाद का प्रयोग कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

पचलाना गोशाला में बिजली का प्लांट लगाने के लिए प्रोजेक्ट पर खर्च होने वाली धनराशि का 25 फीसदी धनराशि कार्यदायी संस्था के खाते में शासन द्वारा भेजी गई है। इसके बाद से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। -देवेंद्र सिंह, जिलापंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed