{"_id":"62507a73ad89b85815439172","slug":"electricity-theft-caught-in-37-places-fir-lodged-mainpuri-news-agr5296642161","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली विद्युत निगम की टीमों ने शुक्रवार को जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया। 37 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
अवर अभियंता लखौरा विशंभर सिंह ने विजलेंस जेई अजीत सिंह और निरीक्षक लाल सिंह के साथ गांव मिढ़ावली कला में चेकिंग की। सात घर और एक ढाबा पर बिजली चोरी पकड़ी। कस्बा बरनाहल में उप खंड अधिकारी दिलीप भारतीय और अवर अभियंता जयदयाल ने चेकिंग अभियान में सात दुकानों पर बिना कनेक्शन बिजली जलती मिली। अवर अभियंता चंदीकरा अनुज दुबे ने गांव आलमपुर देहा में चेकिंग के दौरान पांच घरों में और अवर अभियंता मीठेपुर रविशंकर ने नगला गोवर्धन, नगला प्रेमी और मीठेपुर में सात लोगों को और उप खंड अधिकारी सिविल लाइन ग्रामीण एंद्र कुमार शर्मा ने नगला मंगली में चेकिंग के दौरान दस लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। सभी के विरुद्ध पॉवर हाउस स्थित बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
करहल में एसडीओ रजत शुक्ला के नेतृत्व में चेकिंग अभियान में कनेक्शन काटकर केबिल जब्त की गई। जेई असलमउद्दीन, सुनील कुमार यादव, अवनीश कुमार, सतीश कुमार, गीतम सिंह मौजूद रहे।