फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity supply to 60 villages stalled due to storm and rain

Agra News: आंधी-बारिश से 60 गांवों की बिजली आपूर्ति रही ठप

Sat, 01 Apr 2023 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 60 villages stalled due to storm and rain
अमांपुर। बृहस्पतिवार की रात आंधी-बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। आंधी बारिश से हुई फाल्ट से ग्रामीण क्षेत्र के 60 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जहां रात में लोगों को मच्छर परेशान करते रहीं, वहीं सुबह नलकूप न आने से पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। लोगों को सुबह से ही हैंडपंप पर पेयजल के लिए लाइनें लगानी पड़ी। 14 घंटे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस लीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग रात 11 बजे बारिश व आंधी ने विद्युत उपकेंद्र की इंसुलेटर में खराबी आ गई। 33 हजार की एचटी लाइन में ब्रेक डाउन हो जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जो कि दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर 1 बजे बहाल हो सकी। विद्युत आपूर्ति न होने से गर्मी के मौसम के कारण मच्छरों के प्रकोप से परेशान रहे। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। क्षेत्र में 14 घंटे बिजली का संकट बना रहा। बिजली न होने से नगर पंचायत के नलकूप नहीं चल सके। जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। सुबह से ही हैंडपंप पर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। दोपहर विद्युत कर्मियों ने फाल्ट को ठीक किया। जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

बरसात की वजह से उपकरण खराब हो जाते है। इंसुलेटर खराब होने पर उसे बदला गया। दोपहर 1 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई। नीरज गौड, अवर अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed