फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity supply is happening only for 10 hours in Tirthnagari

तीर्थनगरी में मात्र 10 घंटे ही हो रही विद्युत की आपूर्ति

Tue, 14 Jun 2022 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply is happening only for 10 hours in Tirthnagari
सोरोंजी/गंजडुंडवारा। तीर्थनगरी में बिजली की आपूर्ति मात्र 10 घंटे ही मिल रही है। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से बाशिंदे परेशान हैं। वहीं यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी गर्मी के कारण खासी परेशानी होती है। लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री, ऊर्जामंत्री को ट्वीट कर समस्याओं के समाधान की मांग की है। गंजडुंडवारा में भी 12 घंटे कटौती से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा में सुजावलपुर फीडर से पिछले तीन दिन से मात्र 12 घंटे बिजली मिल रही हैं। इससे लोग परेशान है। सोमवार की रात हाई वोल्टेज आने से लोगों के बिजली के उपकरण तक फुंक गए। नगर के अवधेश महाजन, देवेश कुमार, राजू, शाहिद, अशरफ कुरैशी, बन्नी, बाहर मियां ने बिजली की सप्लाई दुरुस्त कराए जाने की मांग अवर अभियंता से पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन

सोरोंजी तीर्थनगरी में सोमवार को रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक की विद्युत की कटौती रही। लोगों की रात जागते हुए कटी। सुबह 10 बजे फिर से कटौती कर दी गई। जो देर शाम तक सुचारु नहीं हो सकी। तीर्थनगरी में मात्र 10 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। बिजली की आपूर्ति न होने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। लोगों को हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। लोगों ने 1912 पर शिकायत दर्ज कराई और मुख्यमंत्री तथा ऊर्जा मंत्री ट्वीट कर समस्या निदान की मांग की। ट्वीट करने वालों में व्यापार मंडल एवं तीर्थनगरी के बाशिंदे भूपेश शर्मा, विशोक अग्रवाल, योगेश सोनी, उमेश बौहरे, नरेंद्र पाठक, मयंक गुप्ता, विकास तिवारी, सुमित माहेश्वरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed