फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity pole is in Girasu hall, residents have demanded replacement

गिरासू हाल में है विद्युत पोल, बाशिंदो ने की बदलवाने की मांग

Mon, 08 Nov 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity pole is in Girasu hall, residents have demanded replacement
कासगंज के सोरों में मोहल्ला बाहर दहलान में गला हुआ पोल हादसे को आमंत्रण देता हुआ । - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी। तीर्थंनगरी के मोहल्ला बाहर दहलान में बालाजी मंदिर तिराहे पर लगा विद्युत पोल नीचे से पूरी तरह गल चुका है। यह कभी भी गिर सकता है।
विज्ञापन

उक्त रास्ते से श्रद्धालु बड़ी संख्या में बालाजी मंदिर दर्शन करने व हरि की पौड़ी में स्नान करने के लिए जाते हैं। पोल पूरी तरह झुककर विद्युत की पीवीसी केबल के सहारे रुका हुआ है। यह स्थिति बीते तीन माह से है।

कई बार विद्युत उपकेंद्र में जर्जर पोल को बदलवाने को उपभोक्ताओं द्वारा प्रार्थनापत्र दिया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पोल न बदले जाने से हादसे की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रीय निवासी सुरेशचंद्र, अवधेश चौधरी, आशीष कोठेवार, प्रदीप कुमार, विष्णु ने विद्युत निगम से जर्जर पोल को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed