फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity of 31 cold storages stalled for 15 hours

15 घंटे तक ठप रही 31 शीतगृहों की बिजली

Fri, 22 Jul 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 31 cold storages stalled for 15 hours
खंदौली। उजरई उपकेंद्र के खंदौली फीडर में लगा 8 एमवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार की रात खराब हो गया। इससे 15 घंटे तक 31 शीतगृहों की बिजली आपूर्ति बंद रही। बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता की देखरेख में ट्रांसफार्मर को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब 1 बजे उजरई उपकेंद्र पर लगा 8 एमवीए का ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया। इससे 31 शीतगृहों और स्थानीय फैक्टरियों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे शीतगृह और फैक्टरी संचालक परेशान हो उठे। बृहस्पतिवार की सुबह अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार उपकेंद्र पहुंचे। तकनीकि टीम ट्रांसफार्मर ठीक करने में जुटीं। करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर दुुरुस्त किया जा सका। अधिशासी अभियंता ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आई खराबी से 15 घंटे तक शीतगृहों और फैक्टरियों की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

मुख्य ट्रांसफार्मर में आई खराबी से आपूर्ति ठप होने के बाद भी जेई विपिन कुमार शर्मा उपकेंद्र पर नहीं दिखे। इस पर अधिशासी अभियंता ने नाराजगी जताई। वहीं अधिशासी अभियंता से लोगों ने खंदौली के लाइनमैन की मनमानी की शिकायत की। इस पर अधिशासी अभियंता ने लाइनमैन को हटाने के निर्देश उपखंड अधिकारी को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed