{"_id":"5ecffadf8ebc3e908f68757c","slug":"electricity-mainpuri-news-agr4436805129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका, आठ घंटे ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका, आठ घंटे ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली उपकरणों भी समस्या आने लगी है। लोड बढ़ने के चलते लगातार केबल जलने और ट्रांसफार्मर खराब होने के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार की रात आवास विकास क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह ट्रांसफार्मर बदलने के बाद आपूर्ति शुरू कराई जा सकी।
शहर के आवास विकास कॉलोनी में पॉवर हाउस फीडर से बिजली की आपूर्ति होती है।बुधवार को रात 11.30 बजे ओवरलोडिंग के चलते कॉलोनी में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया, इससे बड़े क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने रात दो बजे ट्रांसफार्मर बदलवाने का काम शुरू किया। ट्रांसफार्मर तो रात में बदल दिया गया
लेकिन उसे चार्ज करने के चलते आपूर्ति सुबह साढ़े सात बजे के करीब शुरू हो सकी। इससे लगभग आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। गोपालनगर में फॉल्ट से चार घंटे गुल रही बिजली कचहरी रोड स्थित गोपालनगर कॉलोनी में सिविल लाइन फीडर से बिजली आपूर्ति होती है। यहां भी सुबह आठ बजे ओवरलोड के चलते केबिल जल गई, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने जब अवर अभियंता को सूचना दी तो मौके पर पहुंचे लाइनमैनों ने 12 बजे के करीब केबिल बदलकर आपूर्ति चालू की। सुबह-सुबह बिजली खराब होने से लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
आवास विकास में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। ट्रांसफार्मर बदल गया है, वहीं गोपालनगर में भी केबिल सही कराने के बाद आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
पदम गर्ग, एसडीओ विद्युत प्रथम।