{"_id":"60830e758ebc3eb9222cbbbb","slug":"electricity-cut-of-news-mainpuri-news-agr4896546141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में अब बिजली की नहीं होगी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में अब बिजली की नहीं होगी किल्लत
विज्ञापन
पावर हाउस में रखे ट्रांसफार्मर
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गर्मी में अब लोगों को बिजली की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। ट्रांसफार्मर फुंकने और खराब होने की हालत में ट्राली ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति लोगों को दी जाएगी। बिजली निगम हर कस्बे में ट्राली ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराएगा।
गर्मी बढ़ते ही लोड बढ़ने से अक्सर ट्रांसफार्मर फुंकने और क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें आने लगती हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर बदलने में तीन से चार दिन लग जाते हैं। ऐसी हालत में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए निगम ने ट्राली ट्रांसफार्मर व्यवस्था का निर्णय लिया है। शहर के साथ ही अब निगम हर कस्बे में ट्राली ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराएगा। इससे ट्रांसफार्मर फुंकने या क्षतिग्रस्त होने पर ट्राली ट्रांसफार्मर से इलाके की आपूर्ति चालू की जा सके।
-------
जिले में हैं 11 ट्राली ट्रांसफार्मर
शहरी क्षेत्र में निगम के पास तीन ट्राली ट्रांसफार्मर ं। पावर हाउस में इनको रखा गया है। इसके अलावा भोगांव, बेवर, कुसमरा, किशनी, कुरावली, करहल, ज्योंती खुडिय़ा, घिरोर कस्बे में एक-एक ट्राली ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
----------
480 ट्रांसफार्मर का है स्टाक
पावर हाउस कार्यशाला में 480 ट्रांसफार्मर का स्टाक है। जिनमें 10 केवीए के 86, 16 केवीए के 83, 25 केवीए के 166, 63 केवीए के 75, 100 केवीए के 52, 160 केवीए के तीन, 250 केवीए के पांच, 400 केवीए के आठ, 630 केवीए के दो और 1000 केवीए का एक ट्रांसफार्मर कार्यशाला में उपलब्ध है।
---------
वर्जन-
ट्रांसफार्मर फुंकने अथवा क्षतिग्रस्त होने पर उसको बदलने में समय लगता है। जिससे लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्राली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई है। शहर में तीन ट्राली ट्रांसफार्मर के साथ ही हर कस्बे में एक-एक ट्राली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई है।
अतुल अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
----
दो दिन आपूर्ति बाधित रहेगी
765 केवी घाटमपुर हापुड़ ट्रांसमिशन लाइन पर काम होने के कारण सुल्तानगंज फीडर की आपूर्ति दो दिन बंद रहेगी। अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल ने बताया सब स्टेशन सिविल लाइन ग्रामीण के सुल्तानगंज फीडर पर 24 और 25 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।