फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity corporation is not issuing the code, how to reduce the overload of TSS

विद्युत निगम जारी नहीं कर रहा कोड, आखिर कैसे कम हो टीएसएस का ओवरलोड

Sat, 04 Sep 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation is not issuing the code, how to reduce the overload of TSS
कासगंज का इलेक्ट्रिक ट्रेक। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बरेली ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलने के बाद कासगंज में ओवरलोड हो रहे टीएसएस(ट्रैक्शन सब स्टेशन) का दबाव कम करने की पहल को विद्युत निगम को झटका लगा है। बदायूं में तैयार किए गए टीएसएस को विद्युत आपूर्ति देने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों ने कोड जारी नहीं किया है। जिससे फिलहाल कासगंज के टीएसएस से ही ट्रेनों और मालगाड़ियों का संचालन इलेक्ट्रिक इंजन से बरेली, कानपुर और मथुरा ट्रैक पर हो रहा है। रेलवे और विद्युत निगम के अधिकारी एक दूसरे पर प्रक्रिया पूरी न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कासगंज का टीएसएस 26.2 एमबीए की क्षमता का है। जिससे एक बार में 4 इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें दौड़ाई जा सकती हैं। अब तक मथुरा, कानपुर के बीच कासगंज के टीएसएस से इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें दौड़ाई जा रही हैं, लेकिन अब बरेली ट्रैक पर भी कुछ ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से शुरू की गई हैं। इसलिए कासगंज टीएसएस पर लोड बढ़ रहा है। इस लोड को कम करने के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड ने बदायूं में टीएसएस तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

अब इस टीएसएस को विद्युत निगम की हरी झंडी के बाद ट्रांस मिशन से हरी झंडी मिलेगी। इसके लिए विद्युत निगम को कोड जारी करना है, लेकिन विद्युत निगम के अधिकाररी अभी तक कोड जारी नहीं कर सकें हैं। जबकि रेलवे ने टीएसएस तैयार करने के बाद पूरी व्यवस्थाएं बना ली हैं। अब विद्युत विभाग के अधिकारियों से हरी झंडी मिलते ही आपूर्ति मिलेगी और कासगंज के टीएसएस का दबाव कम हो जाएगा। रेलवे के अफसरों की मानें तो विद्युत निगम के अधिकारी कोड जमा करने से मना तो नहीं कर रहे, लेकिन टालमटोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारियों को कोड जारी करना है। उसके बाद टीएसएस की चार्जिंग शुरू हो जाएगी। फिर टीएसएस से इलेक्ट्रिक इंजन के लिए आपूर्ति मिलने लगेगी। रेल विकास निगम लिमिटेड प्रक्रिया पूरी कर चुका है। कृष्ण मोहन विश्वकर्मा, प्रबंधक, रेल विकास निगम लिमिटेड

रेलवे ने टीएसएस चार्जिंग के लिए दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। पूरे दस्तावेज मांगे गए हैं। जल्द ही टीएसएस के लिए कोड जारी कर आपूर्ति दे दी जाएगी। आरबी सिंह, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed